उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से की मुलाकात

Ads

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से की मुलाकात

  •  
  • Publish Date - June 13, 2021 / 04:51 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:34 PM IST

लखनऊ, 13 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की।

राजभवन की ओर से जारी बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से मुलाकात की। बयान के अनुसार, यह महज शिष्टाचार भेंट थी।

राज्यपाल से मुलाकात से पहले मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की थी। इससे पहले, उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी।

भाषा सलीम आशीष शफीक