उत्तरप्रदेश में एक और दलित युवती के साथ सामूहिक बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

Ads

उत्तरप्रदेश में एक और दलित युवती के साथ सामूहिक बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - October 9, 2020 / 08:19 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:39 PM IST

फतेहपुर (उप्र), नौ अक्टूबर (भाषा) फतेहपुर जिले में ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दलित युवती के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने इस सिलसिले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें:राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित कई नेताओं ने दी पासवान को श्रद्धांजलि

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने शुक्रवार को बताया , ‘ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार देर शाम 20 वर्षीय युवती शौच के बाद खेत से अपने घर लौट रही थी, तभी गांव के दो युवकों ने उसके साथ बलात्कार किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पीड़िता की शिकायत पर ललौली पुलिस ने रात में ही मुकदमा दर्जकर अमन यादव (25) और गुड्डू यादव (24) को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है।’

ये भी पढ़ें: कोविड-19: देश में एक माह बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या नौ लाख से क…

उन्होंने कहा, ‘पीड़ित युवती को आज यानी शुक्रवार को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सरकारी महिला अस्पताल भेजा गया है। मामले में आगे कार्रवाई की जा रही है।’