उत्तर प्रदेश : पुलिस ने युवती का जलता हुआ शव बरामद किया

Ads

उत्तर प्रदेश : पुलिस ने युवती का जलता हुआ शव बरामद किया

  •  
  • Publish Date - March 11, 2021 / 10:14 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

फतेहपुर (उत्तर प्रदेश), 11 मार्च (भाषा) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मुरादीपुर-बिंदकी सड़क मार्ग के किनारे झाड़ियों से पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह एक अज्ञात युवती का जलता हुआ शव बरामद किया।

कल्याणपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) केशव वर्मा ने बताया कि आज सुबह ग्रामीणों की सूचना पर करीब छह बजे मुरादीपुर चौराहा से कुछ दूरी पर बिंदकी सड़क मार्ग के किनारे झाड़ियों के बीच में करीब 24-25 साल की एक अज्ञात युवती का जलता हुआ शव बरामद किया गया है। अभी तक युवती की पहचान नहीं हो पाई।

उन्होंने बताया, प्रथमदृष्टया लग रहा है कि युवती की हत्या करके उसके शव को यहां लाकर शव को जलाया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि आस-पास के थानों से लापता महिलाओं की सूची मांगी गई है और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं जफर अर्पणा

अर्पणा