टीकाकरण अभियान सोमवार तक निलंबित, इस राज्य में आज नहीं लगाया जाएगा टीका, जानिए ये बड़ी वजह
टीकाकरण अभियान सोमवार तक निलंबित, इस राज्य में आज नहीं लगाया जाएगा टीका, जानिए ये बड़ी वजह
मुंबई, 16 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार शाम कहा कि को-विन ऐप में दिक्कत आने की वजह से राज्य में कोविड-19 टीकाकरण अभियान को सोमवार तक के लिए निलंबित कर दिया गया है।
Read More News:छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण की शुरुआत, शनिवार को 5592 हेल्थ केयर वर्कर को लगाए गए टीके
केंद्र सरकार ने टीकाकरण के लिए पंजीकरण का प्रबंधन करने के वास्ते यह ऐप बनाया है। देशभर में शनिवार सुबह कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान शुरू हो गया।
Read More News:देशभर में पहले दिन 1.91 लाख लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन, किसी में नहीं दिखा गंभीर साइड इफेक्ट
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘ सिर्फ महाराष्ट्र में ही नहीं, बल्कि देश में हर जगह इस ऐप ने टीकाकरण अभियान के क्रियान्वयन में समस्याएं पैदा कीं। हमने अगले दो दिनों के लिए टीकाकरण अभियान को निलंबित करने का निर्णय किया है।’
Read More News: छत्तीसगढ़ में 566 नए कोरोना संक्रमित मिले, बीते 24 घंटे में 7 ने तोड़ा दम, 515 मरीज स्वस्थ होकर घर
स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ऐप में दिक्कत आने की वजह से कई लोगों को टीके के लिए संदेश नहीं गया जिन्हें शनिवार को टीका लगवाना था।
उन्होंने बताया कि को-विन ऐप में दिक्कत आ गई, जिसका शुक्रवार देर रात पता चला था और शनिवार शाम तक परेशानी का हल नहीं किया जा सका।
Read More News: भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, गज्जू साहू रायपुर शहर और अनिल नायक रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजना पहले दिन 28,500 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाने की थी, लेकिन 18,425 लोगों को टीका लगाया गया है जो पहले दिन के लक्ष्य का 65 फीसदी है।
Read More News:छत्तीसगढ़ भाजपा का ‘हल्ला बोल’, 22 को सभी जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर गिरफ्तारी देंगे कार्यकर्ता, बैठक में बनी रणनीति

Facebook


