आंध्रप्रदेश में देर से पंजीकरण के कारण टीकाकरण शुरू नहीं हो पाया

आंध्रप्रदेश में देर से पंजीकरण के कारण टीकाकरण शुरू नहीं हो पाया

आंध्रप्रदेश में देर से पंजीकरण के कारण टीकाकरण शुरू नहीं हो पाया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: March 1, 2021 4:58 pm IST

अमरावती, एक मार्च (भाषा) आंध्रप्रदेश में सोमवार को 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण सोमवार को शुरू नहीं हो पाया क्योंकि पंजीकरण कराने की प्रक्रिया देर से शुरू हुई।

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूरे देश में आज टीकाकरण शुरू हुआ लेकिन टीका लगवाने के लिए पहले से पंजीकरण कराने की प्रक्रिया राज्य में शुरू नहीं हो पाई।

एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘हर चीज ठीक है और सभी अस्पतालों एवं निजी क्लीनिकों में टीके रखे हुए हैं। लेकिन उम्मीद के मुताबिक पंजीकरण नहीं हुआ।’’

उन्होंने कहा कि चूंकि दोपहर में कोविन वेबसाइट पर पंजीकरण शुरू हुआ, इसलिए मंगलवार से वरिष्ठ नागरिकों एवं अन्य निर्दिष्ट समूहों को टीका लगाया जाएगा।

भाषा नीरज नीरज नरेश

नरेश


लेखक के बारे में