इंदौर। इंदौर के महू विधानसभा की बीजेपी प्रत्याशी उषा ठाकुर का अपनी ही पार्टी के नेताओं के खिलाफ नारजगी दिख रही हैं। उनका ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है हालांकि आईबीसी 24 इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियों में उषा ठाकुर कहती नजर आ रही हैं कि उनके साथ राजनीतिक अन्याय हुआ है। उषा ठाकुर ने वंशवाद की बात करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पर आरोप लगाया है।
देखें वीडियो-
दरअसल, उषा ठाकुर विधानसभा क्रमांक तीन की मौजूदा विधायक हैं, लेकिन कैलाश ने अपने बेटे आकाश के लिए विधानसभा क्रमांक तीन से टिकट हासिल कर लिया और उषा ठाकुर को सीट बदलकर महू से उम्मीदवार बना दिया गया। उषा ने अपनी नाराजगी संगठन से की थी। लेकिन सार्वजनिक तौर पर उषा ठाकुर के इस वीडियों के सामने आने के बाद इंदौर भाजपा में हलचल मच गई है। ये वीडियों महू में चुनाव प्रचार के दौरान भूतपूर्व सैनिकों के साथ हुई बैठक का है। उषा ठाकुर ने इस वीडियों में कही बात को भी स्वीकारा है, और कहा है, कि ये पीड़ा उनकी नहीं, बल्कि भाजपा के कार्यकर्ताओं की है।
पढ़ें-रींवा कलेक्टर के लिए चुनाव मामूली काम, फिजूल के चक्कर में 25 साल की साख खराब नहीं करुंगी, देखिए
वहीं ऊषा ठाकुर को कुसुम मेहदेले का साथ मिला है। कुसुम ने ट्वीट कर ऊषा के लिए सहानुभूति जताई हैं। कुसुम ने ट्वीट के जरिए ऊषा की सीट बदले जाने पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि कि इंदौर-3 सीट छोड़कर महू जाना अन्याय है।