3 साल में मोदी जी ने देश को ऊंचाइयों पर पहुंचाया: विजय गोयल, केंद्रीय खेल मंत्री
3 साल में मोदी जी ने देश को ऊंचाइयों पर पहुंचाया: विजय गोयल, केंद्रीय खेल मंत्री
खेल मंत्री विजय गोयल शनिवार को रायपुर दौरे पर हैं. यहां पहुंचने के बाद मंत्री गोयल ने मोदी कार्यकाल के 3 साल पूरे होने पर कहा कि जो काम 70 साल में नहीं हुआ वो 3 साल में हुआ है. विश्वास जीतना, भ्रष्टाचार खत्म करना. मोदी की प्रमुख उपलब्धि है. वहीं उन्होनें ये भी कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल में काफी संभावनाएं है. आपको बता दें कि रायपुर के इंडोर स्टेडियम में पीएम मोदी के 3 साल पूरे होने पर कार्यक्रम औऱ प्रदर्शनी का आय़ोजन किया गया. जिसका शुभारंभ केंद्रीय मंत्री विजय गोयल किया. कार्यक्रम में सीएम रमन सिंह, और मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भी शामिल रहे.
आइए आपको बताते हैं पीएम मोदी ने क्या-क्या बातें कहीं-
. ‘3 साल में मोदी जी ने देश को ऊंचाइयों पर पहुंचाया’
. ‘मोदी जी ने स्वच्छता का संकल्प लिया’
. ‘गरीबी से आज़ादी की लड़ाई लड़ रहे हैं पीएम मोदी’
. ‘मोदी जी दूसरे महात्मा गांधी’
. ‘UP में लोगों के विकास के लिए वोट दिया’
. ‘राष्ट्रपति ने भी मोदीजी की तारीफ की’
. ‘पीएम ने नोटबंदी का सबसे बड़ा काम किया’

Facebook


