शिक्षाकर्मियों के सब्र का इम्तहान ले रही सरकार, कमेटी की रिपोर्ट नहीं हुई पेश
शिक्षाकर्मियों के सब्र का इम्तहान ले रही सरकार, कमेटी की रिपोर्ट नहीं हुई पेश
रायपुर। शिक्षाकर्मियों के सब्र का इम्तहान ले रही सरकार को मोर्चा ने चेतावनी जारी की है. संविलियन सहित शिक्षाकर्मियों के 9 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यसचिव की कमेटी शिक्षाकर्मियों के पक्ष में 5 मार्च को सीएम को रिपोर्ट सौंपने वाली थी. लेकिन 5 तारीख को बीते दो दिन हो गए हैं, कमेटी की रिपोर्ट की कोई सुगबुगाहट नहीं हैं. जिससे शिक्षाकर्मी आक्रोशित हैं.
ये भी पढ़ें-छत्तीसगढ़ में महिला शिक्षाकर्मी थामेंगे आंदोलन की कमान
नाराज शिक्षाकर्मियों ने सरकार को सख्त चेतावनी जारी की है, कि अगर उनकी संविलियन सहित 9 सूत्रीय मांगे नहीं मानी गईं तो उन्हें बड़ा परिणाम भुगतना पड़ सकता है। यहां तक कि शिक्षाकर्मी बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन का बहिष्कार भी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- शिक्षाकर्मियों को सरकार से मिलेगी सौगात ? कमेटी की रिपोर्ट पर टिकी निगाहें
आपको बता दें कि 20 नवम्बर से 04 दिसम्बर तक चले शिक्षाकर्मियों के हड़ताल के बाद मुख्यमंत्री द्वारा कमेटी का गठन किया गया था। IBC24 से संघ के प्रांताध्यक्ष संजय शर्मा से हुई खास बातचीत में उन्होंने बताया कि शिक्षक मोर्चा ने कमेटी के सचिव एवं संचालक पंचायत तारन प्रकाश सिंहा को 9 सूत्रीय मांगों का तथ्यात्मक ज्ञापन भी सौंपा गया था।
शिक्षाकर्मियों की सरकार को चेतावनी, बोर्ड परिक्षाओं के मूल्यांकन का कर सकते हैं बहिष्कार pic.twitter.com/G8jsPLwT2U
— Abhishek Mishra (@AbhiMishra444) March 7, 2018
इसकी रिपोर्ट 90 दिनों बाद यानी 5 मार्च को आने वाली थी लेकिन मुख्यसचिव की कमेटी की तरफ से कोई भी रिपोर्ट शिक्षाकर्मियों के पक्ष में नहीं आने से शिक्षाकर्मी नाराज है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


