कोरबा में हाथियों का उत्पात, सीसीटीवी में दिखा हाथियों का दल ..देखें वीडियो

Ads

कोरबा में हाथियों का उत्पात, सीसीटीवी में दिखा हाथियों का दल ..देखें वीडियो

  •  
  • Publish Date - June 27, 2018 / 05:34 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

कोरबा। कोरबा जिले के करतला इलाके में अब हाथी शहरों में भी दस्तक देने लगे हैं। करतला के बस स्टैंड में हाथियों का एक दल गुजरा। उनकी तस्वीर एक CCTV कैमरे में कैद हो गई है। इन तस्वीरों में जंगली हाथियों को बड़े आराम से चहलकदमी करते देखा जा सकता है। ये वही हाथी हैं, जिन्होंने करतला के साथ ही पूरे कोरबा जिले में आतंक मचा रखा है।

ये भी पढ़ें- 7 सौ करोड़ लोन दिलाने के नाम पर 3 करोड़ की ठगी, गिरफ्त में ‘नटवरलाल’

देखें वीडियो-

ये भी पढ़ें- हाथी का उत्पात रोकने भगवान गणेश की शरण में वन विभाग,दंतैल हाथी को पुकारा जाएगा गणेश

हाथियों का ये दल अब तक चार लोगों की जान ले चुका है। बीती रात भी हाथियों ने करतला गांव के चार लोगों के बाड़ी की दीवार तोड़ दी और जमकर उत्पात मचाया। जिस तरह से हाथी बड़ी आराम से गांव तक पहुंच रहे हैं, उससे वन विभाग की चिंता बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें- झारखंड के गढ़वा में नक्सली हमला, 6 जवान शहीद 10 घायल

वहीं धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र के गेरसा पहाड़ में एक हाथी की मौत हो गई। हाथी की ये लाश करीब पांच से छह दिन पुरानी है और माना जा रहा है कि दो हाथियों के बीच हुई लड़ाई में गिरकर ये घायल हुआ और फिर मौत हो गई। वन विभाग की टीम गेरसा पहाड़ पहुंची और हाथी का शव बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। 

ये भी पढ़ें- 7 सौ करोड़ लोन दिलाने के नाम पर 3 करोड़ की ठगी, गिरफ्त में ‘नटवरलाल’

इससे पहले भी अंबिकापुर के मैनपाट में हाथियों ने 10 से 12 घरों को तबाह किया था। ग्रामीणों ने जैसे-तैसे भागकर अपनी जान बचाई थी। अंबिकापुर में 8 से 9  जंगली हाथियों को रेडियो कॉलर लगाने का आदेश जारी किया गया है। जिसके तहत एक हाथी में ये रेडियो कॉलर लगाया गया है। रेडियो कॉलर के जरिए विभाग हाथियों को ट्रैक कर उनके मूवमेंट में नजर रखी जाएगी। 

 

 

 

वेब डेस्क, IBC24

ताजा खबर