ओपी चौधरी ने कहा-कवर्धा का पार्षद सीएम, चायवाला पीएम,यहां मिलता है बिना चापलूसी के पद और सम्मान

ओपी चौधरी ने कहा-कवर्धा का पार्षद सीएम, चायवाला पीएम,यहां मिलता है बिना चापलूसी के पद और सम्मान

ओपी चौधरी ने कहा-कवर्धा का पार्षद सीएम, चायवाला पीएम,यहां मिलता है बिना चापलूसी के पद और सम्मान
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: August 30, 2018 11:34 am IST

रायपुर। पूर्व आईएएस ओपी चौधरी ने कहा है कि वे मंत्रालय जाकर सीधे लोगों से जुड़कर काम नहीं कर सकते थे इसलिए ही उन्होंने राजनीति में आना स्वीकार किया। दिल्ली से लौटने के पश्चात एकात्म परिसर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि वे छोटे से गांव बायंग से निकले और कोशिश की कि समाज के लिए कुछ अच्छा कर सकें।

उन्होंने कहा कि मैं मां के साथ पेंशन लेने जाता था तब कलेक्टोरेट देखकर मैंने तय किया कि कलेक्टर बनूंगा। 13 साल में जो कर सकता था वह करने की कोशिश कीजो अवसर मिल सकते थे मिले। चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में रानीति के महत्व से इनकार नहीं किया जा सकता

यह भी पढ़ें : महंगाई की मार, पिछले एक महीने में पेट्रोल 2.05 रु और डीजल 2.18 रु प्रति लीटर महंगा

चौधरी ने कहा कि पहले बस्तर में नमक से शोषण होता था, अब भाजपा सरकार ने अंत्योदय के जरिए लोगों तक राशन पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि  वे डॉ रमन सिंह, नरेंद्र मोदी और अटल बिहारी बाजपेयी से प्रभावित रहे हैं। उन्होंने भाजपा ज्वाइन करने के मुद्दे पर कहा कि कवर्धा का पार्षद सीएम है, वडनगर का चायवाला पीएम हैहां बगैर चापलूसी के पद और सम्मान मिलता है

इस दौरान मौजूद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि बायंग गांव के किसान का बेटा दृढ़ इच्छा शक्ति के बल पर आईएएस बना। उन्होंने कहा कि ओपी के अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगाबीजेपी के सिपाही के रूप में ओपी पार्टी में शामिल हुए हैं।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस ने साधा बीजेपी पर निशाना, कहा- ‘तड़ीपार’ कहता है कांग्रेस को झूठी पार्टी

उन्होंने बताया कि 5 से 10 सितंबर के के बीच विधानसभाओं में कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को टिप्स देंगे। 5 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आगमन पर विकास यात्रा शुरू हो रही हैउसकी तैयारी पर चर्चा हुई है। शक्ति केंद्र के लोगों का 29 सितम्बर को सम्मेलन होगा

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में