अमित शाह ने रायपुर में कार्यकर्ताओं को दिलाया संकल्प, चौथी बार बनानी है सरकार, देखिए वीडियो

अमित शाह ने रायपुर में कार्यकर्ताओं को दिलाया संकल्प, चौथी बार बनानी है सरकार, देखिए वीडियो

अमित शाह ने रायपुर में कार्यकर्ताओं को दिलाया संकल्प, चौथी बार बनानी है सरकार, देखिए वीडियो
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: October 13, 2018 12:00 pm IST

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित सभा में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित संभागीय बूथ समिति और पालक सम्मेलन में भाजपा के दुर्ग और रायपुर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में चौथी बार सरकार बनानी है, डॉ रमन सिंह को चौथी बार सीएम पद की शपथ दिलानी है।

इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि 2018 के महासंग्राम में जाने के लिए हम कब से तैयार हैंहमारे सेनापति हमारे बीच हैं। उन्होंने कि अगर बूथ जीतते हैं तो विधानसभा जीतेंगे। बूथ जीते तो भारत जितेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गंदी सीडी बनाने वाले कांग्रेसी किस मुंह से वोट मांगेंगे

यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर, मुठभेड़ में मारा गया एक आतंकी, एक जिंदा धराया

उन्होंने कहा कि सरकार विकास और विश्वास से बनती हैउइके ने भी कहा कि वे ऐसी पार्टी को छोड़ना चाहते हैं, जो गंदी सीडी बनाते है जहां कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, उइके ने दंतेश्वरी मां की सौगंध खाई है कि कांग्रेस को नेस्तनाबूद करेंगे

देखिए वीडियो

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में