इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की मौत, परिजनों ने की डॉक्टर की बेदम पिटाई

इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की मौत, परिजनों ने की डॉक्टर की बेदम पिटाई

इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की मौत, परिजनों ने की डॉक्टर की बेदम पिटाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: October 25, 2018 8:57 am IST

भिंड। भिण्ड के जिला अस्पताल में एक डॉक्टर की बेरहमी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। महिला की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और इमरजेंसी वार्ड में घुसकर डॉक्टर के साथ बेरहमी से मारपीट कर अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। 

पढ़ें- नाले में गिरी 6 साल की बच्ची के लिए मसीहा बनकर आया फूड डिलीवरी ब्वॉय, बचाई जान

देखें वीडियो-

दरअसल अग्रवाल कॉलोनी की रहने बाली सुषमा भदौरिया को खून की कमी के कारण जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। चार दिन बीत जाने के बाद बुधवार की देर रात सुषमा की हालत बिगड़ने लगी। वार्ड ब्वॉय के इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद महिला की मौत हो गई।

पढ़ें- सियासत में किस्मत आजमाने थानेदार ने दिया इस्तीफा, भाजपा से टिकट की आस

आक्रोशित परिजनों ने इमरजेंसी वार्ड में घुसकर डॉक्टर के साथ जमकर मारपीट कर दी। मारपीट की तस्वीरें अस्पताल में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, घटना के बाद डॉक्टर ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाने में शिकायत की है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में