फिर जुबान फिसली और कन्फ्यूजियाए राहुल, प्रधानमंत्री मोदी की जगह राष्ट्रपति पर साधा निशाना
फिर जुबान फिसली और कन्फ्यूजियाए राहुल, प्रधानमंत्री मोदी की जगह राष्ट्रपति पर साधा निशाना
खरगोन। खरगोन में संकल्प रैली को संबोधित करने पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की मंच से संबोधन के दौरान फिर जुबान फिसल गई और कन्फ्यूज हो गए।
पढ़ें- नया रायपुर में मंत्रालय और केंद्रीय विद्यालय की बस में भिड़ंत,दो बच्चियों सहित कंडक्टर की मौत
राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते साधते अचानक राष्ट्रपति की ओर चले गए। इसके बाद संबोधन में वो प्रधानमंत्री की जगह राष्ट्रपति बोल बैठे।आइये सुनवाते हैं इस बार राहुल गांधी की जुबान ने कैसे दगा दिया..
आपको बतादें खरगोन में सभा के दौरान राहुल गांधी ने मामाजी कहकर शिवराज पर भी हमला करते-करते वे उनके परिवार तक पहुंच गए और सीधे उनके बेटे पर पनामा पेपर्स मामले में नाम होने का आरोप लगा दिया। राहुल के इस आरोप से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भड़क गए हैं।
देखें वीडियो-
उन्होंने ट्वीट कर उनके इस आरोप पर ऐतराज जताते हुए कहा है कि उन्होंने सारी हदें पार कर दी है। वे राहुल गांधी पर मानहानि का मुकदमा करने जा रहे हैं। सीएम शिवराज के बेटे कार्तिकेय ने भी इस मामले में ट्वीट किया है। कार्तिकेय ने अपने ट्वीट में कहा है कि मैं व्यथित हूं कि बचपने की आड़ में सार्वजनिक मंच से मेरी व मेरे परिवार की प्रतिष्ठा खंडित की गई है। उन्होंने कहा गै कि यदि 48 घंटे में उन्होंने माफी नहीं मांगी, तो मैं उन पर कानूनी कार्रवाई करूंगा।
पढ़ें- जानिए करोड़पति प्रत्याशियों को, हाथ में सजती 4 लाख की घड़ी, भावी माननीयों के शौक हैं नवाबी
हालांकि राहुल गांधी ने अपने इस बयान पर माफी तो नहीं मांगी लेकिन सफाई जरुर दी है- उन्होंने कहा कि वो कंफ्यूजम में पनामा लीक्स में एमपी के सीएम का नाम ले दिया। राहुल ने ये बात अनौपचारिक चर्चा के दौरान कही। राहुल के कहा कि वो कंप्यूजन में मध्यप्रदेश के सीएम को निशाने में ले लिया। राहुल ने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की सरकार तो व्यापमं और ई टेंडरिंग घोटाले में शामिल है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


