बड़वानी जिला कांग्रेस अध्यक्ष की फिसली जुबान, सुनिए नेताजी ने आखिर क्या कहा
बड़वानी जिला कांग्रेस अध्यक्ष की फिसली जुबान, सुनिए नेताजी ने आखिर क्या कहा
भोपाल। खरगोन दौरे के दौरान राहुल गांधी की जुबान फिसलने के बाद अब बड़वानी जिला कांग्रेस अध्यक्ष विरेन्द्रसिंह दरबार की जुबान अचानक फिसल गई। विरेन्द्रसिंह दरबार की जुबान फिसलने वाला और राहुल गांधी की फोटो लगा हुआ यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आईबीसी 24 इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
देखें वीडियो-
पढ़ें- फिर जुबान फिसली और कन्फ्यूजियाए राहुल, प्रधानमंत्री मोदी की जगह राष्ट्रपति पर साधा निशाना
दरअसल बड़वानी के जिला कांग्रेस अध्यक्ष विरेन्द्रसिंह दरबार द्वारा खरगोन में राहुल गांधी के आने से पहले मंच से अपना संबोधन दे रहे थे जिसमें वे कह रहे है कि आप सब जानते है कि महात्मा गांधी को किन्होंने मारा, आप सब जानते है कि आदरणीय इंदिरा गांधी को किसने मारा और आप सब लोग जानते है कि आदरणीय राहुल गांधी को किन लोगों ने मारा।
पढ़ें- जानिए करोड़पति प्रत्याशियों को, हाथ में सजती 4 लाख की घड़ी, भावी माननीयों के शौक हैं नवाबी
असल में कांग्रेस जिला अध्यक्ष विरेन्द्रसिंह दरबार राजीव गांधी का नाम लेना चाहते थे लेकिन उनकी जुबान फिसल गई और राहुल गांधी का नाम ले बैठे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे विडियो को लेकर बड़वानी के कांग्रेस जिलाध्यक्ष का कहना है कि 30 तारीख को मेरे द्वारा दिए गए भाषण में बताया जा रहा है कि मैंने राहुल गांधी का नाम लिया जबकि वो उन्होंने राजीव गांधी का नाम था। विरेंद्र सिंह दरबार के मुताबिक इस विडियो को भाजपा की मीडिया और कुछ तिकड़मी लोगों द्वारा भाषण को तोड़मरोड़ कर पेश कर रहे है। यह बयान राजीव गांधी के लिए कहा गया था न कि राहुल गांधी के लिए। सही चीज यह है कि वह राजीव गांधी बोला गया था।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


