पश्चिम विधानसभा में पकड़ाया शराब से भरा ट्रक, निर्वाचन आयोग करवा रहा पेटियों की स्कैनिंग
पश्चिम विधानसभा में पकड़ाया शराब से भरा ट्रक, निर्वाचन आयोग करवा रहा पेटियों की स्कैनिंग
रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान अब शराब की भी शिकायतें सामने आने लगी है। गुरुवार देररात कांग्रेसियों ने रायपुर पश्चिम विधानसभा इलाके में शराब से भरा एक ट्रक पकड़ा और इसकी सूचना निर्वाचन आयोग को दी।
बताया जा रहा है कि कांग्रेसियों को इस बात की सूचना मिली थी कि अग्रोहा कॉलोनी के समीप एक ट्रक खड़ा है जिसमें शराब की पेटियां भरी हुई है। सूचना के बाद कांग्रेसी मौके पर पहुंचे और ट्रक को अपने कब्जे में लेकर निर्वाचन आयोग को इसकी सूचना दी। निर्वाचन आयोग की टीम मौके पर पहुंची और ट्रक को अपने कब्जे में लेकर डीडीनगर थाना भिजवा दिया।
यह भी पढ़ें : मीडियाकर्मी की हत्या के बाद माओवादियों का घिसापिटा बयान,खेद जताकर सहानुभूति जताने की कोशिश
इसके बाद आज(शुक्रवार को) निर्वाचन आयोग की टीम आबकारी अधिकारियों के साथ डीडी नगर थाना पहुंची। आबकारी अधिकारियों के माध्यम से शराब की हर पेटी का स्कैनिंग करवाया गया। बता दें कि इससे पहले गुरुवार रात ही निर्वाचन आयोग ने पश्चिम विधानसभा के डीडीनगर इलाके में नवनिर्मित गार्डन में हो रही बीजेपी प्रत्याशी राजेश मूणत की बिना अनुमति हो रही सभा पर छापा मारा था।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


