सड़क पर झाडू बेचने को मजबूर हुआ यह शिक्षक !

Ads

सड़क पर झाडू बेचने को मजबूर हुआ यह शिक्षक !

  •  
  • Publish Date - December 10, 2017 / 06:52 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

छतरपुर में स्कूल प्राचार्य की तानाशाही और भ्रष्टाचार से अतिथि शिक्षक फुटपाथ पर झाड़ू बेचने को मजबूर है मामला घुवारा का है जहां शासकीय माध्यमिक शाला बंधा-चिंदौरि के अतिथि शिक्षक हरिराम अहिरवार को स्कूल प्राचार्य द्वारा नियम विरुद्ध तरीके से निकाल दिए जाने पर किसी और को नियुक्ति दे दी, स्कूल प्राचार्य और जिले के आला अधिकारियो के चक्कर काटते हरिराम की जब किसी ने नहीं सुनी तो गरीबी के चलते अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए यह अतिथि शिक्षक सड़क पर झाड़ू बेचने लगा

बच्ची को थाने ले गए स्कूल वाले, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान !

हरिराम का आरोप है कि वह 2013 से स्कूल में अतिथि शिक्षक के पद पर कार्य कर रहा था लेकिन इस वर्ष के शिक्षा सत्र के 3 माह बाद प्राचार्य ने उसे अयोग्य बताकर निकाल दिया और साठगांठ से किसी और को उनकी जगह नियुक्त कर दिया है जबकि वह अयोग्य है न उसके पास बीएड की डिग्री है इस मामले में अधिकारी सरकारी काम का हवाला देकर कुछ भी कहने से बच रहे है। 

 

वेब डेस्क, IBC24