पत्नी की हत्या कर शव जंगल में जलाया

पत्नी की हत्या कर शव जंगल में जलाया

पत्नी की हत्या कर शव जंगल में जलाया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: June 29, 2021 7:29 am IST

फतेहपुर (उत्तर प्रदेश), 29 जून (भाषा) फतेहपुर जिले के जाफरगंज में एक व्यक्ति को अपनी पत्नी की हत्या कर उसका शव जंगल में जलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि भारतपुर गांव के रहने वाले जगरूप ने 16 जून से ससुराल से लापता अपनी बेटी ज्योति (22) की गुमशुदगी की रिपोर्ट गत 18 जून को थाने में दर्ज करवाई थी। उसने बाद में अपने दामाद राजेश (25) पर उसकी हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया था।

उन्होंने बताया कि आरोप के आधार पर राजेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने (राजेश ने) अपनी पत्नी ज्योति की हत्याकर उसका शव चित्रकूट के अनुसुइया आश्रम के जंगल में जलाने का अपराध स्वीकार कर लिया।

सूत्रों ने बताया कि राजेश की निशानदेही पर सोमवार को जंगल से शव के अवशेष बरामद कर उनका पोस्टमॉर्टम करवाया गया है।

सिंह ने बताया कि इस दौरान राजेश ने पुलिस को बताया कि एक महिला से उसके अवैध सम्बन्ध हैं, जिसका उसकी पत्नी विरोध करती थी, इसी वजह से उसने उसकी हत्या कर शव जला दिया था।

भाषा सं सलीम मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में