कलेक्टर्स के आईडिया की दम पर निकाय चुनाव फतह करेगी बीजेपी? सरकार ने जिलों के नगरीय निकायों के विकास का खाका मांगा

Ads

कलेक्टर्स के आईडिया की दम पर निकाय चुनाव फतह करेगी बीजेपी? सरकार ने जिलों के नगरीय निकायों के विकास का खाका मांगा

  •  
  • Publish Date - January 10, 2021 / 09:24 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

भोपाल। मध्य प्रदेश में बीजेपी जिला कलेक्टर्स के आईडिया की दम पर नगरीय निकाय चुनाव फतह करने की तैयारी कर रही है… इसके लिए सरकार ने प्रदेश भर के कलेक्टर्स से उनके जिलों के नगरीय निकायों के विकास का खाका मांगा है… सरकार ने कहा है कि सभी कलेक्टर्स अपने-अपने जिलों के लिए विकास की नई प्लानिंग कर उसका खाका भेजें… उन क्षेत्रों में विकास का मॉडल उसी तर्ज पर लागू किया जाएगा।

ये भी पढ़ेंःपति ने गला दबाकर की थी पत्नी हत्या, 3 दिन तक सरसों के खेत में पड़ा रहा शव

दरअसल मध्य प्रदेश में नए वित्तीय वर्ष में नगरीय निकाय चुनाव होना है… और इस चुनाव से पहले सरकार नगरीय निकायों में विकास का नया खाका लेकर जाना चाहती है…सरकार यदि ऐसा करने में सफल रही तो निश्चित तौर पर चुनाव में बीजेपी को इसका लाभ मिलेगा…हालांकि बीजेपी का कहना है कि प्रदेश में आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के तहत शहरों से लेकर गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम चल रहा है…चुनावी प्रक्रिया से इसका कोई लेना देना नहीं है।

ये भी पढ़ेंः पति को हत्यारोपी बनाए जाने पर विधायक रामबाई ने दी प्रतिक्रिया, बोली…

वहीं कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा है कि नगरीय निकायों में सिर्फ विकास का खाका खींचकर कागजों में ही दिखाया जाएगा… और चुनाव के बाद जमीन पर ऐसा कुछ नहीं होगा।