महिला के साथ कथित दुष्कर्म, आरोपी फरार

Ads

महिला के साथ कथित दुष्कर्म, आरोपी फरार

  •  
  • Publish Date - October 20, 2020 / 08:55 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:53 PM IST

भदोही (उप्र) 20 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के गोपीगंज थाना इलाके के एक गांव में घर में घुसे एक पड़ोसी ने महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार किया । पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस के मुताबिक घटना रविवार आधी रात के बाद की है।

भदोही के पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने मंगलवार को बताया की इस मामले में पीड़िता के ससुर ने सोमवार शाम को आरोपी युवक सुनील यादव के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

इसमें कहा गया है की 25 साल की एक विवाहिता रविवार रात को अपने एक छोटे बच्चे को साथ लेकर गांव में दुर्गा पूजा पंडाल में दर्शन गई थी। वापसी में जब वह आयी तो कुंडी खुली थी, महिला रात को लौटने के बाद चारपाई पर सोने गयी, तभी चारपाई के नीचे पहले से छुपा उसका पड़ोसी सुनील यादव बाहर निकला और उसका मुंह दबाकर उसके साथ कथित दुष्कर्म किया तथा मौके से फरार हो गया ।

उन्होंने बताया कि महिला का पति बाहर रहकर काम करता है। महिला ने अपने ससुर को पूरी घटना से अवगत कराया जिस पर ससुर ने मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया फरार आरोपी सुनील यादव {25 रंजन

रंजन