बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या करने का मामला, आरोपी को पनाह देने वाली महिला गिरफ्तार

बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या करने का मामला, आरोपी को पनाह देने वाली महिला गिरफ्तार

बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या करने का मामला, आरोपी को पनाह देने वाली महिला गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: September 6, 2020 5:34 pm IST

मथुरा, 6 सितम्बर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद की पुलिस ने बच्ची से दुष्कर्म-हत्या के मामले में आरोपी को पनाह देने के कारण एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जो भी व्यक्ति इनामी आरोपी बनवारी को किसी भी प्रकार का संरक्षण देगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आरोपी को पनाह देने के कारण उसकी बहन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।

read more:मुख्यमंत्री के आवास को उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई ‘मातोश्री’ की सुरक्षा

पुलिस के मुताबिक 31 अगस्त की शाम को जमुनापार के एक गांव से गायब हुई बालिका का शव एक दिन बाद निकटवर्ती मावली गांव के समीप खेत में मिला था। दुष्कर्म के बाद गला दबा कर उसकी हत्या कर दी गयी थी। मामले में मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर उसकी तलाश में पांच टीमें लगा रखी हैं।

read more: होम आइसोलेशन की शर्तें की गई शिथिल, सभी मानकों का कड़ाई से पालन कर…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com