मुजफ्फरनगर में महिला ने आत्महत्या की

Ads

मुजफ्फरनगर में महिला ने आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - October 12, 2020 / 10:34 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:47 PM IST

मुजफ्फरनगर, 12 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक महिला ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार शाम को हुयी।

वरिष्ठ उप-निरीक्षक (एसएसआई) मनोज कुमार ने बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण महिला और उसका पति कुछ समय से अलग-अलग रह रहे थे।

कुमार ने कहा कि महिला को पास के एक अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा

अविनाश दिलीप

दिलीप