बांदा में सड़क हादसे में महिला की मौत

बांदा में सड़क हादसे में महिला की मौत

बांदा में सड़क हादसे में महिला की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: February 26, 2021 11:03 am IST

बांदा, 26 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी और उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

चिल्ला थाने के कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक (एसएसआई) गोपाल दुबे ने बताया कि सुबह अशोक कुमार (43) अपनी बीमार पत्नी रानी देवी (40) का इलाज कराने मोटरसाइकिल से कानपुर जा रहा था कि इसी दौरान अतरहट गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि घायल अशोक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दुबे ने बताया कि इस सिलसिले में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि फरार चालक की तलाश की जा रही है।

भाषा सं जफर देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में