मजदूर की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका

मजदूर की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका

मजदूर की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: February 2, 2021 1:06 pm IST

फतेहपुर (उप्र), दो फरवरी (भाषा) फतेहपुर जिले में शहर कोतवाली की पुलिस ने मंगलवार को लखनऊ बाईपास पर सड़क के किनारे से एक मजदूर का शव बरामद किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस के अनुसार मजदूर की हत्या की गई है और इस सिलसिले में दो आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

फतेहपुर के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार सुबह लखनऊ बाईपास के नजदीक सड़क किनारे पड़ा एक व्यक्ति का शव बरामद किया है, जिसकी पहचान हुसैनगंज थाने के मानपुर गांव निवासी रज्जन (42) के रूप में की गयी है।

उन्होंने बताया कि उसके पेट में घाव का निशान पाया गया है, जिससे लगता है कि उसकी हत्या कर शव फेंका गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

एएसपी ने मरने वाले के पिता गुलाब के हवाले से बताया कि रज्जन 15 दिन पहले गांव से फतेहपुर शहर मजदूरी करने आया था ।

कुमार ने बताया कि गुलाब की तहरीर के आधार पर दो लोगों को नामजद करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल अभी गिरफ्तारी नहीं हुई, कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं आनन्द रंजन

रंजन


लेखक के बारे में