मजदूर की खुल गई किस्मत, एक साथ मिले दो हीरे, 30 लाख बताई जा रही है कीमत

मजदूर की खुल गई किस्मत, एक साथ मिले दो हीरे, 30 लाख बताई जा रही है कीमत

मजदूर की खुल गई किस्मत, एक साथ मिले दो हीरे, 30 लाख बताई जा रही है कीमत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: February 22, 2021 12:53 pm IST

पन्ना,मध्यप्रदेश। पपन्ना में इटवाखास की किटहा हीरा खदान में भगवान दास कुशवाहा नाम के व्यक्ति को एक नहीं दो -दो हीरे मिले हैं। इन हीरों की अनुमानित कीमत 30 लाख से ऊपर बताई जा रही है।

पढ़ें- पढ़ें- खुशखबरी: छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया शिक्षकों ..

हीरा पाकर मजदूर काफी खुश है। भगवान दास के मुताबिक वह इस पैसे का अपने बाल बच्चों की पढ़ाई और घर की जो जिम्मेदारियां हैं उन पर खर्च करेगा। दोनों हीरे 7.94 और 1.93 कैरेट के हैं।

पढ़ें- केंद्र पर बरसे सीएम बघेल, धान खरीदी पर अड़ंगेबाजी क…

दो हीरे आज इस साल में पहली बार है जब जमा हुए हैं। जमा करने पर पन्ना कलेक्टर ने उसे माला पहनाकर बधाई दी और साथ में कहा कि वास्तव में बड़ी खुशी की बात है कि एक मजदूर पन्ना की इस रत्नगर्भा धरती में लखपति बन गया आज दो हीरे जमा हुए हैं।

पढ़ें- 7 मार्च तक बंद रहेंगे बाजार, स्कूल-कॉलेजों को फिर स…

अब यह हीरा आने वाली हीरों की नीलामी में रखा जाएगा और 12% रॉयल्टी काटकर शेष पैसा मजदूर को मिल जाएगा

 

 

 

 

 

 

 


लेखक के बारे में