छत्तीसगढ़ में योग का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 करोड़ लोगों ने एक साथ किया योग

Ads

छत्तीसगढ़ में योग का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 करोड़ लोगों ने एक साथ किया योग

  •  
  • Publish Date - June 21, 2018 / 11:21 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:21 PM IST

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ में योग का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है। नया रायपुर में जवानों के साथ एक करोड़ लोगों ने एक साथ योगासन कर रिकॉर्ड बनाया है। ड्रोन से लिए गए तस्वीरों मेें आप देख सकते हैं कि एक साथ योगासन करते लोगों ने इसे योग का स्वरुप दिया। आपको बतादें ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ये अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का चौथा साल है। 

देशभर में लोगों के साथ देश की सुरक्षा में तैनात जवानों ने भी योग किया। इंडो-तिब्बत सीमा पर तैनात जवानों ने 18 हजार फीट की ऊंचाई पर बर्फीली वादियों में सूर्य नमस्कार का प्रदर्शन किया। 

वहीं अरुणाचल प्रदेश में भारत तिब्बती सीमा पर तैनात फोर्स ने दिगारू नदी में योग का प्रदर्शन किया

पूर्वी नौसेना कमांड कर्मचारी विशाखापत्तनम से बंगाल की खाड़ी में आईएनएस ज्योति बोर्ड पर योग करते नजर। तो वहीं पूर्वी नौसेना कमान के पनडुब्बी कर्मचारियों ने भी योग का प्रदर्शन किया। 

योग दिवस पर केरल के कोच्चि में नौसेना के कर्मियों ने आईएनएस जमुना पर योग करते नजर आए 

आंध्र प्रदेश में पूर्वी नौसेना कमान के ध्वज अधिकारी कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल करंबिर सिंह और नौसेना के कर्मियों ने विशाखापत्तनम में पूर्वी नौसेना कमान में एक साथ योग किया।

 

 

वेब डेस्क, IBC24