होम आइसोलेशन से बाहर निकला युवक, दोस्त को बुलाकर खेलने लगा वीडियो गेम, दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

होम आइसोलेशन से बाहर निकला युवक, दोस्त को बुलाकर खेलने लगा वीडियो गेम, दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

होम आइसोलेशन से बाहर निकला युवक, दोस्त को बुलाकर खेलने लगा वीडियो गेम, दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: March 28, 2020 5:51 am IST

जगदलपुर। कोविड 19 से एक तरफ जहां पूरा देश लड़ रहा है वहीं अब भी जगदलपुर जैसे छोटे शहरों में लोग इस गंभीरता को समझने को तैयार नहीं है, रायपुर से अपनी बहन को वापस लेकर लौटे युवक को होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश प्रशासन ने दिए थे लेकिन इन आदेशों की अवहेलना करते हुए उसने अपने दोस्त को भी अपने घर पर बुलाया और वीडियो गेम खेलने लगा।

ये भी पढ़ें:पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव ने खुद को सेल्फ आइसोलेशन में रखा, ट्वीट कर दी जानकारी

इस तरह की जानकारी भी मिली है कि होम आईसोलेशन से निकलकर युवक और भी जगह पर गया सूचना मिलने पर प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए दोनों युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है, महामारी नियंत्रण अधिनियम के उल्लंघन को लेकर अब तक जगदलपुर शहर में ही 19 मामले दर्ज किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: कोविड 19: फेसबुक के जरिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेशवासियो…

यह बताता है कि तमाम माध्यमों के जरिए लगातार इसकी गंभीरता को लोगों से बताने के बावजूद भी लोग लापरवाही कर रहे हैं । आईबीसी24 आम लोगों से अपील करता है कि इस तरह की कोई भी सूचना लापरवाह लोगों की मिलने पर वे तुरंत ही प्रशासन और पुलिस को सूचना दें।

ये भी पढ़ें: दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने लगाए बैनर पोस्टर, सड़क निर्माण का किया व…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com