(Avro India Stock Split/ Image Credit: IBC24 News)
नई दिल्ली: Avro India Stock Split: Avro India Ltd एक प्लास्टिक फर्नीचर बनाने वाली कंपनी है। जिसका पुराना नाम एवन मोल्डप्लास्ट लिमिटेड था। यह कंपनी गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश की है और इसकी शुरुआत साल 2002 में हुई थी। इसके प्रमुख उत्पादों में कुर्सी, मेज, स्टूल, डाइनिंग टेबल, प्लास्टिक अलमारी और शू रैक शामिल हैं। कंपनी अपने प्रोडक्ट्स को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों चैनलों के जरिए बेचती है।
दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 24.29 करोड़ रुपये रहा। जबकि शुद्ध मुनाफा करीब 1 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। पूरे वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का रेवेन्यू 78.33 करोड़ रुपये और प्रॉफिट लगभग 3 करोड़ रुपये रहा। यह आंकड़े कंपनी के स्थिर लेकिन सीमित ग्रोथ को दिखाते हैं।
कंपनी ने अपने शेयरों के लिए स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया है। मौजूदा 10 रुपये फेस वैल्यू वाला एक शेयर अब 1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बदल जाएगा। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 5 मई तय की गई है। इस तारीख तक जिन निवेशकों के नाम रिकॉर्ड में होंगे, उन्हें ही स्प्लिट का लाभ मिलेगा। जिससे शेयर अधिक सुलभ हो जाएंगे।
| पैरामीटर | जानकारी |
| कंपनी का नाम | Avro India Ltd |
| शेयर भाव (Close) | ₹ 124.00 |
| गिरावट | −₹6.31 (−4.84%) |
| ओपन (Open) | ₹ 130.96 |
| हाई (High) | ₹ 132.29 |
| लो (Low) | ₹ 124.00 |
| मार्केट कैप | ₹166.37 करोड़ |
| P/E रेशियो | 41.66 |
| 52-वीक हाई | ₹ 202.00 |
| 52-वीक लो | ₹ 101.35 |
| डिविडेंड | लागू नहीं |
| तिमाही डिविडेंड | उपलब्ध नहीं |
Avro India का शेयर वर्तमान में बीएसई पर लगभग 124 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है और इसका मार्केट कैप करीब 166 करोड़ रुपये है। पिछले एक साल में यह शेयर लगभग 22% कमजोर हुआ है। इसका 52 सप्ताह का हाई 202 रुपये और लो 101.35 रुपये रहा है जो इसके उतार-चढ़ाव को दर्शाता है। मार्च 2026 तक प्रमोटर्स की हिस्सेदारी करीब 54.07% रही है।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।