BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Banking Stocks: ब्याज दरों में कटौती का असर… यूको और आरबीएल बैंक के शेयरों ने मारी जबरदस्त छलांग!

Banking Stocks: ब्याज दरों में कटौती का असर… यूको और आरबीएल बैंक के शेयरों ने मारी जबरदस्त छलांग!

(Banking Stocks, Image Credit: Meta AI)

(Banking Stocks, Image Credit: Meta AI)

Chandrakant Dewangan
Published: 09 Jun 2025 | 11:09 amModified: 09 Jun 2025 | 11:09 am
HIGHLIGHTS
  1. UCO बैंक में 4.13% और RBL बैंक में 4.95% की शानदार तेजी।
  2. निफ्टी पीएसयू बैंक के सभी 12 शेयर हरे निशान में।
  3. RBI ने रेपो रेट में लगातार तीसरी बार कटौती की - अब 5.50%।

Banking Stocks: हाल ही में रेपो रेट में हुई कटौती के बाद सोमवार, 9 जून 2025 को शेयर बाजार में बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखी गई। निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स के सभी 12 शेयरों ने मजबूती दिखाई, जबकि निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स में शामिल 10 में से 9 स्टॉक्स ने हरे निशान में ट्रेड कर रहा। इसके साथ ही निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स में शामिल 20 में से 15 शेयरों ने बढ़ोतरी देखी गई।

इन सरकारी बैंकों का दबदबा बरकरार

सरकारी बैंकों के प्रदर्शन की बात करें तो निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 1.62% की मजबूती दर्ज की गई। इस सेगमेंट में सबसे आगे रहा यूको बैंक, जिसने 4.13% की छलांग लगाई और शुरुआती घंटों में 34.65 रुपये तक पहुंच गया। इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने भी 3.81% की तेजी के साथ 41.14 रुपये के लेवल को छुआ। पंजाब एंड सिंध बैंक 33.69 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, जिसमें 2.96% की तेजी थी। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने 2.93% की छलांग लगाकर 55.65 रुपये का स्तर छुआ, जबकि बैंक ऑफ इंडिया 2.74% ऊपर 128 रुपये के करीब रहा।

इनमें भी तेजी देखने को मिली

अन्य सरकारी बैंकों में भी खरीदारी का जोर देखने को मिला। इनमें सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में +2.28%, यूनियन बैंक में +2.26%, केनरा बैंक में +2.57%, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में +2.07%, इंडियन बैंक में +1.73%, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में +0.98% और बैंक ऑफ बड़ौदा में +0.95% की उछाल देखने को मिली है।

प्राइवेट बैंक भी तेजी की ट्रैक पर

निजी बैंकों में RBL बैंक सबसे आगे रहा, जिसने 4.95% की जबरदस्त तेजी दिखाई। बंधन बैंक में भी 4.62% का उछाल रहा, जबकि कोटक महिंद्रा बैंक 2.79% उछला। एक्सिस बैंक 1.96%, IDFC फर्स्ट बैंक 1.31% और इंडसइंड बैंक 1.39% की तेजी पर रहे। यस बैंक, फेडरल बैंक और HDFC बैंक भी ग्रीन जोन में ट्रेड कर रहे थे। हालांकि, ICICI बैंक एकमात्र ऐसा प्रमुख निजी बैंक था जो लाल निशान पर ट्रेड करता नजर आया।

RBI के फैसले से बाजार में तेजी

शुक्रवार को RBI की मौद्रिक नीति समिति ने रेपो रेट को 6.00% से कम करके 5.50% कर दिया था, यानी 50 बेसिस प्वाइंट की बड़ी कटौती की गई। यह लगातार तीसरी बार था जब केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट में कमी की है। इसके साथ ही कैश रिजर्व रेशियो (CRR) में भी 100 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है, जिससे बैंकों के पास लोन देने के लिए अधिक नकदी उपलब्ध हो सकेगी।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: RBI ने रेपो रेट को 6.00% से घटाकर 5.50% कर दिया है, यानी 50 बेसिस प्वाइंट (bps) की कटौती की गई है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan
Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Banking Stocks: Impact of reduction in interest rates... Shares of UCO and RBL Bank made a huge jump!

शेयर बाज़ार

और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report

Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report

02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप

Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप

02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am