Bharat Dynamics Share Price: Q4 रिजल्ट के बाद डिफेंस शेयर में भूचाल! कंपनी का शेयर अचानक 8% गिरा, एक्सपर्ट्स ने घटाया टारगेट, निवेशकों में बढ़ी बेचैनी

Ads

Bharat Dynamics Share Price: डिफेंस कंपनी भारत डायनेमिक्स के शेयर में 8% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी के तिमाही नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे। जिससे निवेशकों का भरोसा कमजोर हुआ। निराशजनक प्रदर्शन के कारण शेयर पर दबाव बना हुआ है और बाजार में बिकवाली देखने को मिली है। (NSE: BDL, BSE: 541143)

  •  
  • Publish Date - May 29, 2026 / 01:39 PM IST,
    Updated On - May 29, 2026 / 02:04 PM IST

(Bharat Dynamics Share Price/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • भारत डायनेमिक्स का शेयर 8% से ज्यादा गिरा
  • कमजोर Q4 नतीजों ने निवेशकों को किया निराश
  • मुनाफा 58% और रेवेन्यू 73% तक घटा

नई दिल्ली: Bharat Dynamics Share Price: सरकारी डिफेंस कंपनी भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) के शेयर में आज शुक्रवार को भारी गिरावट देखने को मिली। कंपनी का स्टॉक करीब 8 प्रतिशत से अधिक टूट गया। कमजोर तिमाही नतीजों के बाद निवेशकों का भरोसा कमजोर हुआ है और बाजार में बिकवाली का दबाव बढ़ गया। आज सुबह बीएसई पर यह शेयर 1207.00 रुपये पर खुला था। लेकि दिन के दौरान यह गिरकर 1175.40 रुपये के इंट्रा-डे लो तक पहुंच गया।

कमजोर तिमाही नतीजों से निवेशकों को झटका (Weak Quarterly Results)

जनवरी से मार्च 2026 तिमाही (Q4) के दौरान कंपनी का प्रदर्शन उम्मीद से कमजोर रहा। इस अवधि में भारत डायनेमिक्स का शुद्ध लाभ 113.18 करोड़ रुपये रहा जो पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 58.50 प्रतिशत कम है। एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 272.77 करोड़ रुपये था। मुनाफे में इस बड़ी गिरावट ने निवेशकों को निराश कर दिया और शेयर पर दबाव बढ़ गया।

रेवेन्यू में भी भारी गिरावट (Sharp Decline in Revenue as Well)

कंपनी के रेवेन्यू के मोर्चे पर भी स्थिति कमजोर रही। चौथी तिमाही में भारत डायनेमिक्स का कुल राजस्व घटकर 480 करोड़ रुपये रह गया। जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 1777 करोड़ रुपये था। यानी सालाना आधार पर कंपनी के रेवेन्यू में लगभग 73 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। लगातार कमजोर वित्तीय प्रदर्शन के कारण बाजार में कंपनी को लेकर चिंता बढ़ गई है।

डिविडेंड और ब्रोकरेज का रिपोर्ट (Dividend and Brokerage Report)

कमजोर नतीजों के बावजूद कंपनी ने निवेशकों के लिए 0.40 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया है जिसका फेस वैल्यू 5 रुपये है। हालांकि, यह राहत निवेशकों के भरोसे को मजबूत करने के लिए पर्याप्त नहीं रही। ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने भी कंपनी पर अपनी रेटिंग घटाकर ‘Neutral‘ कर दिया है। इसके साथ ही टारगेट प्राइस को 1500 रुपये से घटाकर 1150 रुपये कर दिया गया है।

Bharat Dynamics Ltd (BDL) – शेयर अपडेट (29 मई 2026)

पैरामीटर विवरण
कंपनी Bharat Dynamics Ltd
NSE टिकर BDL
मौजूदा कीमत ₹ 1,188.00
बदलाव -7.35% (-₹94.20)
समय 29 मई, 12:16 PM IST
ओपन ₹ 1,207.00
हाई ₹ 1,207.00
लो ₹ 1,175.40
पिछली कीमत ₹1,190.00 (10:15 AM)
मार्केट कैप ₹43.55K Cr
P/E रेशियो 75.04
52-वीक हाई ₹ 2,096.60
52-वीक लो ₹ 1,086.00
डिविडेंड यील्ड 0.43%
तिमाही डिविडेंड ₹ 1.28

लंबी अवधि का प्रदर्शन (Long Term Performance)

पिछले एक साल में भारत डायनेमिक्स के शेयरों में करीब 39 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। इसका 52 सप्ताह का उच्च स्तर 2096.60 रुपये रहा है जबकि 52 सप्ताह का न्यूनतम स्तर 1086 रुपये है। हालांकि लंबी अवधि में कंपनी ने मजबूत रिटर्न भी दिया है। पिछले तीन वर्षों में यह शेयर लगभग 127 प्रतिशत बढ़ा है। जबकि पांच वर्षों में निवेशकों को करीब 564 प्रतिशत का रिटर्न मिला है। फिलहाल कंपनी का कुल मार्केट कैप लगभग 43,550 करोड़ रुपये के आसपास बना हुआ है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

भारत डायनेमिक्स के शेयर क्यों गिरे?

कमजोर तिमाही नतीजों के कारण कंपनी के शेयरों में 8% से अधिक गिरावट आई है।

कंपनी का Q4 में मुनाफा कितना रहा?

Q4 में भारत डायनेमिक्स का नेट प्रॉफिट 113.18 करोड़ रुपये रहा।

रेवेन्यू में कितनी गिरावट आई है?

कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर लगभग 73% घट गया है।

क्या ब्रोकरेज ने रेटिंग बदली है?

हाँ, मोतीलाल ओसवाल ने रेटिंग घटाकर ‘न्यूट्रल’ कर दी है और टारगेट 1150 रुपये किया है।