BSNL New Recharge Plan: अब Jio की उड़ जाएगी नींद! BSNL ने लॉन्च किया धमाकेदार प्लान, इतने दिनों तक मिलेगा 2GB डेटा और फ्री कॉलिंग, जानें क्या है ऑफर
BSNL New Recharge Plan: सरकारी कंपनी BSNL ने नया 51 रुपये का स्मार्ट स्टार्ट प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। इसमें 28 दिनों तक रोजाना 2GB डेटा, अनिलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलेंगे। नए ग्राहकों को सिम के लिए अलग से कोई शुल्क नहीं देना होगा। जिससे यह सस्ता और आकर्षक ऑफर बन गया है।
(BSNL New Recharge Plan/ Image Credit: Screengrab)
- BSNL ने लॉन्च किया ₹51 Smart Start प्लान
- 28 दिन तक रोज 2GB डेटा और कॉलिंग
- फ्री नए यूजर्स को मिलेगा सिम फ्री में
नई दिल्ली: BSNL New Recharge Plan: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने नए ग्राहकों के लिए बेहद सस्ता प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। कंपनी ने 51 रुपये का ‘Smart Start Plan’ पेश किया है। जो कम कीमत में बेहतर सुविधाएं देता है। यह ऑफर खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो कम खर्च में ज्यादा डेटा और कॉलिंग की सुविधा चाहते हैं। BSNL का यह कदम निजी कंपनियों को टक्कर देने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
28 दिन तक मिलेंगे बड़े फायदे
इस प्लान में ग्राहकों को 28 दिनों की वैधता मिलती है। साथ ही हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन दिए जाएंगे। यानी कम कीमत में यूजर्स को पूरा पैक मिल जाता है। इसके अलावा नए सिम लेने पर ग्राहकों को सिम कार्ड के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। जिससे यह और भी किफायती बन जाता है।
केवल नए ग्राहकों के लिए ऑफर
BSNL ने इस प्लान में एक शर्त भी रखी है। यह 51 रुपये वाला ऑफर सिर्फ नए ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। जो यूजर्स पहले से BSNL का सिम इस्तेमाल कर रहे हैं वे इस ऑफर का लाभ नहीं उठा पाएंगे। कंपनी का उद्देश्य नए यूजर्स को अपने नेटवर्क से जोड़ना और ग्राहक आधार बढ़ाना है। यह ऑफर सीमित समय के लिए ही उपलब्ध है।
BSNL का 4G विस्तार
पिछले कुछ समय से BSNL देशभर में अपने 4G नेटवर्क को तेजी से मजबूत कर रहा है। कई शहरों और राज्यों में 4G सेवाएं शुरू हो चुकी हैं और नए टावर भी लगाए जा रहे हैं। सरकार भी BSNL को मजबूत बनाने और निजी टेलीकॉम कंपनियों को कड़ी चुनौती देने के लिए लगातार काम कर रही है। कंपनी सस्ते प्लान्स के जरिए ग्रामीण और छोटे शहरों के यूजर्स को आकर्षित करना चाहती है।
निजी कंपनियों से मुकाबला
BSNL का यह नया प्लान सीधे तौर पर Jio, Airtel और Vi जैसी कंपनियों को चुनौती देता है। यह ऑफर 22 मई 2026 से 30 जून 2026 तक उपलब्ध रहेगा। वहीं दूसरी तरफ Jio और अन्य कंपनियां भी अपने प्रीपेड प्लान में डेटा, कॉलिंग और OTT सुविधाएं दे रही हैं। ऐसे में BSNL का यह सस्ता प्लान मार्केट में प्रतिस्पर्धा को और बढ़ा सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Jeevan Saathi Yojana: एक पॉलिसी, दो जिंदगी और पूरा फाइनेंशियल सुरक्षा कवच, LIC की इस नई स्कीम से पति-पत्नी दोनों को मिलेगा एक साथ बीमा लाभ
- Hamirpur Bridge Collapsed: दर्दनाक मंजर देखने के बाद मुख्यमंत्री भी हुए भावुक, मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए देने का किया ऐलान
- India monsoon Update: IMD की डराने वाली भविष्यवाणी! 2026 में क्या सूखे की चपेट में आएगा भारत? मॉनसून को लेकर सामने आया ये बड़ा अपडेट

Facebook


