Cupid Ltd Share Price: महज दो दिन में 19% उछला कंडोम कंपनी का ये शेयर, कीमत 100 रुपये से भी कम, 6 महीने में निवेशक हो गए मालामाल!

Ads

Cupid Ltd Share Price: क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों में आज 5% की बढ़त दर्ज की गई है। सिर्फ दो कारोबारी दिनों में कंपनी के शेयर 19% तक चढ़ चुके हैं। इसके अलावा, कंपनी अब तक 3 बार बोनस शेयर भी दे चुकी है। (NSE: CUPID, BSE: 530843)

  •  
  • Publish Date - March 10, 2026 / 05:36 PM IST,
    Updated On - March 10, 2026 / 06:01 PM IST

(Cupid Ltd Share Price/ Image Credit: IBC24 News)

HIGHLIGHTS
  • क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों में 2 दिनों में 19% की तेजी आई।
  • कंपनी ने अब तक 3 बार बोनस शेयर दिए हैं।
  • 1 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 604% बढ़ा।

नई दिल्ली: Cupid Ltd Share Price Today आज मंगलवार को कंडोम बनाने वाली कंपनी क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर में आज 5 प्रतिशत का उछाल आया है और केवल दो कारोबारी सत्रों में क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों का भाव 19 प्रतिशत तक चढ़ चुका है। इससे पहले, कंपनी ने 3 बार बोनस शेयर भी जारी किए थे, जो निवेशकों के लिए लाभकारी साबित हुआ है।

क्यूपिड लिमिटेड के शेयर का प्रदर्शन (Share Performance)

आज बीएसई पर क्यूपिड लिमिटेड के शेयर 94.05 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन के दौरान कंपनी के शेयर की कीमत 95.85 रुपये के स्तर तक पहुंच गई, जो इंट्राडे हाई था। बता दें कि कंपनी ने सोमवार को एक्स-बोनस ट्रेड किया था, जिसका असर शेयरों के भाव पर दिखा। अब तक क्यूपिड लिमिटेड ने एक शेयर पर 4 बोनस शेयर दिए हैं।

बोनस शेयर का इतिहास (Bonus Share History)

क्यूपिड लिमिटेड ने अपने शेयरधारकों को कई बार बोनस शेयर दिए हैं। 9 मार्च 2026 को, कंपनी ने एक शेयर पर 4 बोनस शेयर दिए थे। इससे पहले 2024 में कंपनी ने एक शेयर पर एक बोनस शेयर बांटा था। इस साल क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों को 10 हिस्सों में विभाजित किया गया था, जिसके बाद उनकी फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो गई। 2018 में कंपनी ने 5 शेयरों पर 1 बोनस शेयर दिया था।

Cupid Ltd. स्टॉक विवरण (10 मार्च 2026)

पैरामीटर मूल्य
तारीख 10 मार्च, 3:30 pm IST
वर्तमान मूल्य ₹92.50 INR
आज का बदलाव +0.90 (0.98%)
खुलने का मूल्य ₹94.05 INR
उच्चतम मूल्य ₹95.85 INR
न्यूनतम मूल्य ₹91.10 INR
बाजार पूंजीकरण ₹12,480 करोड़
P/E अनुपात 30.03
52-सप्ताह का उच्चतम ₹105.39 INR
52-सप्ताह का न्यूनतम ₹11.15 INR
तिमाही लाभांश
लाभांश

6 महीने में किया पैसा डबल (Investors Money Doubles)

क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों में बीते 6 महीनों में 127 प्रतिशत की तेजी आई है। इसका मतलब यह है कि पोजीशनल निवेशकों का पैसा दोगुना हो चुका है। वहीं, अगर हम एक साल की बात करें, तो कंपनी के शेयर की कीमत में 604 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है। पिछले तीन सालों में क्यूपिड लिमिटेड के शेयर की कीमतों में 3566 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वर्तमान में कंपनी के प्रमोटर्स के पास 45.55 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि पब्लिक के पास 54.45 प्रतिशत शेयर है।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों में कितनी तेजी आई है?

क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों में महज दो कारोबारी दिनों में 19% की तेजी आई है।

कंपनी ने कितनी बार बोनस शेयर दिए हैं?

क्यूपिड लिमिटेड ने अब तक 3 बार बोनस शेयर दिए हैं, जिसमें 1 शेयर पर 4 बोनस शेयर दिए गए हैं।

क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों का वर्तमान मूल्य क्या है?

आज के कारोबारी दिन में क्यूपिड लिमिटेड के शेयर 94.05 रुपये के लेवल पर खुले और 95.85 रुपये के हाई तक पहुंचे।

क्यूपिड लिमिटेड का 6 महीने में कितना रिटर्न मिला है?

क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों में पिछले 6 महीनों में 127% की बढ़ोतरी हुई है।