Groww Share Price: लगातार 3 दिन से खरीदारी का तूफान! 6% उछलकर नई ऊंचाई पर पहुंचा ये स्टॉक, निवेशकों के लिए बना मुनाफे का खजाना?

Ads

Groww Share Price: शुक्रवार को Billionbrains Garage Ventures Ltd के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। स्टॉक 6% से ज्यादा चढ़कर 200 रुपये के करीब पहुंच गया। लगातार खरीदारी के चलते इसमें मजबूती बनी हुई है और निवेशकों का रुझान भी बढ़ता दिख रहा है। (NSE: GROWW, BSE: 544603)

  •  
  • Publish Date - April 10, 2026 / 05:28 PM IST,
    Updated On - April 10, 2026 / 05:28 PM IST

Groww Share Price today

HIGHLIGHTS
  • शेयर में लगातार 3 दिन से तेजी का रुझान बना हुआ है।
  • स्टॉक 6% से ज्यादा उछलकर 198.50 रुपये के करीब पहुंचा।
  • भारी वॉल्यूम के साथ कुछ घंटों में करोड़ों शेयरों की ट्रेडिंग हुई।

नई दिल्ली: Groww Share Price: आज शुक्रवार को Billionbrains Garage Ventures Ltd के शेयर में लगातार तीसरे कारोबारी दिन तेजी देखने को मिली। इस दौरान स्टॉक 6% से ज्यादा चढ़कर बीएसई पर 198.50 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गया। कारोबार के दौरान भारी खरीदारी देखने को मिली और कुछ ही घंटों में करोड़ों शेयरों का लेनदेन हुआ। जिससे स्टॉक में मजबूत तेजी बनी रही।

एक्सपर्ट की राय

कंपनी के शेयरों में तेजी के पीछे ब्रोकरेज हाउस की सकारात्मक रिपोर्ट भी एक बड़ा कारण रही है। पिछले महीने जेपी मॉर्गन ने इस स्टॉक पर 210 रुपये का टारगेट देते हुए ‘Overweight’ रेटिंग दी थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि कंपनी लगातार अपने मार्केट शेयर को बढ़ा रही है और निवेशकों के बीच इसकी पकड़ मजबूत हो रही है। वहीं, यूबीएस ने पहले इसे ‘न्यूट्रल‘ रेटिंग देते हुए 185 रुपये का टारगेट दिया था, जिसे स्टॉक अब पार कर चुका है।

टेक्निकल संकेत और ट्रेडिंग वॉल्यूम

टेक्निकल संकेतकों के अनुसार, स्टॉक का रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) 68.60 के आसपास है, जो यह दर्शाता है कि शेयर में खरीदारी का दबाव बढ़ा हुआ है। लगातार खरीदारी के चलते यह स्टॉक ओवरबॉट जोन के करीब पहुंच रहा है। बाजार में ट्रेडिंग वॉल्यूम भी काफी मजबूत रहा। जहां सिर्फ कुछ घंटों में लगभग 3 करोड़ शेयरों का लेनदेन हुआ।

Billionbrains Garage Ventures Ltd – शेयर विवरण (10 अप्रैल 2026)

विवरण मान
वर्तमान कीमत ₹ 193.65
बदलाव +₹6.99 (3.74%)
ओपन (खुला भाव) ₹ 188.70
हाई (उच्चतम) ₹ 198.50
लो (न्यूनतम) ₹ 188.70
मार्केट कैप ₹1.21 लाख करोड़
P/E अनुपात 70.49
52-वीक हाई ₹ 198.50
52-वीक लो ₹ 112.00
डिविडेंड
तिमाही डिविडेंड

शेयर का हालिया प्रदर्शन

पिछले एक हफ्ते में इस स्टॉक ने करीब 18% का रिटर्न दिया है, जबकि एक महीने में यह लगभग 24% तक चढ़ा है। साल 2026 में अब तक इसमें करीब 25% की तेजी दर्ज की गई है, जबकि इसी अवधि में बाजार के प्रमुख इंडेक्स में गिरावट देखी गई है। कंपनी का 52-सप्ताह का हाई और मौजूदा स्तर दोनों लगभग 198.50 रुपये के आसपास हैं। इसका कुल मार्केट कैप करीब 1.21 लाख करोड़ रुपये है और प्रमोटर की हिस्सेदारी लगभग 27.81% है, जबकि बाकी हिस्सा पब्लिक के पास है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

Billionbrains Garage Ventures के शेयर में हाल की तेजी कितनी रही है?

Billionbrains Garage Ventures Ltd के शेयरों में लगातार 3 दिन की तेजी के बाद करीब 6% से ज्यादा उछाल देखा गया है।

शेयर का हालिया हाई लेवल क्या रहा है?

बीएसई पर स्टॉक ने 198.50 रुपये का इंट्रा-डे हाई बनाया।

क्या ब्रोकरेज हाउस ने इस शेयर पर कोई टारगेट दिया है?

हाँ, जेपी मॉर्गन ने 210 रुपये का टारगेट देते हुए ‘ओवरवेट’ रेटिंग दी है।

कंपनी के टेक्निकल संकेत क्या बताते हैं?

RSI करीब 68.60 है, जो मजबूत खरीदारी और ओवरबॉट जोन के करीब स्थिति दर्शाता है।