HUL Q3 Results: आइसक्रीम कारोबार का डीमर्जर… और मुनाफा अचानक 120% की ऊंचाई पर! कौन सी जादू की रेसिपी लगी?

Ads

HUL Q3 Results: पैकेज्ड कंज्यूमर गुड्स कंपनी HUL ने Q3 के नतीजे जारी किए। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 120% बढ़कर 6,603 करोड़ रुपये हुआ, जबकि पिछले साल यह 2,989 करोड़ रुपये था। यानी एक साल में मुनाफे में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। (NSE: HINDUNILVR, BSE: 500696)

  •  
  • Publish Date - February 12, 2026 / 01:52 PM IST,
    Updated On - February 12, 2026 / 01:55 PM IST

(HUL Q3 Results/ Image Credit: IBC24 News)

HIGHLIGHTS
  • HUL का Q3 PAT 120% बढ़कर 6,603 करोड़ रुपये पर पहुंचा।
  • आइसक्रीम कारोबार के डीमर्जर से 4,611 करोड़ रुपये का असाधारण लाभ मिला।
  • कोर बिजनेस का PAT घटकर 2,118 करोड़ रुपये रह गया।

नई दिल्ली: HUL Q3 Results पैकेज्ड कंज्यूमर गुड्स कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने आज गुरुवार 12 फरवरी को अपनी तीसरी तिमाही (Q3 FY26) की रिपोर्ट जारी की। इस तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 120% बढ़कर 6,603 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल यह 2,989 करोड़ रुपये था। मुनाफे में यह जबरदस्त बढ़त मुख्य रूप से आइसक्रीम कारोबार के डीमर्जर से 4,611 करोड़ रुपये के लाभ की वजह से हुई है।

कोर बिजनेस का प्रदर्शन (Core Business Performance)

अगर असाधारण लाभ को हटा दें तो कंपनी का कोर PAT घटकर 2,118 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल 3,027 करोड़ रुपये था। कंसोलिडेटेड कुल आय में सालाना आधार पर 5% की बढ़ोतरी हुई और यह 16,580 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। EBITDA में मामूली 3% की बढ़त हुई, लेकिन मार्जिन 70 बेसिस प्वाइंट्स गिरकर 23.3% रह गया। इससे साफ नजर आता है कि कोर बिजनेस पर इनपुट कॉस्ट का दबाव बना हुआ है।

डीमर्जर और रणनीतिक कदम (Strategic Move)

HUL ने अपने आइसक्रीम कारोबार क्वालिटी वाल्स इंडिया लिमिटेड का डीमर्जर पूरा कर लिया है। अगले हफ्तों में इसका स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टिंग होने की उम्मीद है। कंपनी ने दो और महत्वपूर्ण निर्णय लिए है, जिसमें पहला ओजीवा में पूरी हिस्सेदारी हासिल करना और दूसरा खराब प्रदर्शन कर रहे ज्वाइंट वेंचर न्यूट्रिशनलैब (वेलबीनिंग न्यूट्रिशन) से बाहर निकलना।

सीईओ का बयान (CEO’s Statement)

एमडी और सीईओ प्रिया नायर ने कहा, ‘हमारा अंडरलाइनिंग बिजनेस मजबूत बना हुआ है। चुनौतीपूर्ण इनपुट कॉस्ट के बावजूद हमने 6% राजस्व वृद्धि हासिल की है। आइसक्रीम का डीमर्जर वैल्यू अनलॉक करने वाला कदम है। ओजीवा में हिस्सेदारी बढ़ाना और न्यूट्रिशनलैब से बाहर निकलना हमारे डिसिप्लिन्ड कैपिटल अलोकेशन को दिखाता है।’

सेगमेंट वाइज प्रदर्शन (Segment Wise Performance)

Q3 FY26 में HUL के अलग-अलग सेगमेंट ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। इसमें

  • होम केयर: 5,887 करोड़ रुपये, 3% बढ़त
  • ब्यूटी और वेलबीइंग: 3,930 करोड़ रुपये, 11% बढ़त
  • पर्सनल केयर: 2,370 करोड़ रुपये, 1% मामूली बढ़त
  • फूड्स: 3,689 करोड़ रुपये, 6% बढ़त
  • अन्य कारोबार: 565 करोड़ रुपये, 6% बढ़त

Hindustan Unilever Ltd (HUL) – स्टॉक विवरण

विवरण मान
आज का मूल्य ₹2,419.20
आज का परिवर्तन −₹43.70 (−1.77%)
तारीख और समय 12 Feb, 1:19 pm IST
ओपन ₹2,475.00
उच्चतम (High) ₹2,479.60
न्यूनतम (Low) ₹2,350.10
मार्केट कैप ₹5.68L Cr
P/E अनुपात 52.21
52-सप्ताह उच्च ₹2,750.00
52-सप्ताह न्यूनतम ₹2,136.00
डिविडेंड यील्ड 1.78%
तिमाही डिविडेंड राशि ₹10.77

शेयर का हाल (Share Status)

नतीजे आने के तुरंत बाद 12 फरवरी दोपहर 1.19 बजे HUL के शेयर BSE पर 1.77% गिरकर 2,419.20 रुपये पर थे। वहीं सेंसेक्स 83,924.93 पर 0.37% नीचे था। दिसंबर 2025 तक नौ महीने के आंकड़ों में राजस्व 4% बढ़कर 48,117 करोड़ रुपये और ऑपरेशंस PAT 6% घटकर 7,650 करोड़ रुपये रहा। लेकिन असाधारण लाभ को जोड़ने के बाद रिपोर्टेड PAT 12,048 करोड़ रुपये यानी 47% बढ़ गया।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

HUL का Q3 FY26 में कुल मुनाफा कितना रहा?

कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 6,603 करोड़ रुपये हुआ, जो पिछले साल 2,989 करोड़ रुपये था।

मुनाफे में 120% उछाल क्यों आया?

मुनाफे में यह बढ़त मुख्य रूप से आइसक्रीम कारोबार के डीमर्जर से 4,611 करोड़ रुपये के असाधारण लाभ के कारण हुई।

कोर बिजनेस का प्रदर्शन कैसा रहा?

असाधारण लाभ को हटाने पर कोर PAT 2,118 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल 3,027 करोड़ रुपये था।

HUL ने कौन से रणनीतिक निर्णय लिए?

कंपनी ने ओजीवा में पूरी हिस्सेदारी हासिल की और न्यूट्रिशनलैब (वेलबीनिंग न्यूट्रिशन) से बाहर निकलने का फैसला किया।