IDBI Bank Share Price: 85 रुपये के शेयर ने अचानक पकड़ी रॉकेट की रफ्तार! सरकार के बड़े फैसले की खबर मिलते ही निवेशकों ने काटी चांदी!

Ads

IDBI Bank Share Price: आईडीबीआई बैंक के शेयर में रणनीतिक विनिवेश की खबर से 5% से ज्यादा तेजी आई है। सरकार और एलआईसी बैंकक में अपनी 60.72% हिस्सेदारी बेचने की तैयारी कर रहे हैं। इस फैसले से निवेशकों का भरोसा बढ़ा और शेयर में जोरदार खरीदारी देखने को मिली। (NSE: IDBI, BSE: 500116)

  •  
  • Publish Date - July 14, 2026 / 05:01 PM IST,
    Updated On - July 14, 2026 / 05:21 PM IST

(IDBI Bank Share Price/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • IDBI बैंक शेयर में 5% से ज्यादा तेजी दर्ज।
  • विनिवेश मंजूरी की खबर से निवेशकों में उत्साह।
  • शेयर ₹85 से बढ़कर ₹88.49 तक पहुंचा।

नई दिल्ली: IDBI Bank Share Price: आईडीबीआई बैंक के शेयर (IDBI Bank Share Price) में आज 14 जुलाई को कारोबार के दौरान जोरदार तेजी देखने को मिली है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने बैंक में रणनीतिक विनिवेश की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की मंजूरी दी है। इस खबर के सामने आते ही निवेशकों ने शेयर में जमकर खरीदार की, जिससे कारोबार के दौरान बैंक का शेयर 5% से ज्यादा चढ़ गया।

85 रुपये से बढ़कर 88.49 रुपये पर पहुंचा शेयर

आईडीबीआई बैंक का शेयर (IDBI Bank Share Price) सुबह करीब 85 रुपये के स्तर पर खुला और दोपहर 3.30 बजे तक बढ़कर 88.49 रुपये के इंट्रा डे हाई तक पहुंच गया। बाजार में तेजी का मुख्य कारण सरकार की ओर से बैंक की हिस्सेदारी बिक्री को लेकर बढ़ी गतिविधियां मानी जा रही हैं। निवेशकों को उम्मीद है कि रणनीतिक विनिवेश से बैंक के भविष्य में नई संभावनाएं बन सकती हैं।

हाई लेवल बैठकों के बाद बढ़ी विनिवेश प्रक्रिया

जानकारी के मुताबिक, सरकार ने आईडीबीआई बैंक की लंबित बिक्री की समीक्षा के लिए 13 जुलाई को कई महत्वपूर्ण बैठकें की थीं। रणनीतिक विनिवेश को लेकर ‘कोर ग्रुप ऑफ सेक्रेटरीज ऑन डिसइन्वेस्टमेंट’ (CGD) की दो बैठकें और इंटर-मिनिस्टीरियल ग्रुप (IMG) की एक बैठक आयोजित की गई। इन बैठकों में बैंक की हिस्सेदारी बिक्री की प्रक्रिया को लेकर चर्चा हुई।

IDBI Bank Ltd – शेयर विवरण (14 जुलाई 2026)

शीर्षक विवरण
कंपनी का नाम IDBI Bank Ltd
ट्रेडिंग समय 14 जुलाई, 3:30 PM IST
वर्तमान शेयर मूल्य ₹ 86.48
आज का बदलाव +2.87% (+₹2.41)
ओपन (Open) ₹ 85.00
उच्चतम (High) ₹ 88.49
न्यूनतम (Low) ₹ 84.64
मार्केट कैप ₹93.01 हजार करोड़
P/E Ratio 10.1
52 सप्ताह का उच्च स्तर ₹ 118.38
52 सप्ताह का निम्न स्तर ₹ 61.01
डिविडेंड यील्ड 2.43%
तिमाही डिविडेंड राशि ₹ 0.53

सरकार और LIC बेचेंगे 60.72% हिस्सेदारी

केंद्र सरकार और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के पास आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank Share Price) की बड़ी हिस्सेदारी है। दोनों मिलकर बैंक में अपनी कुल 60.72% हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रहे हैं। इसमें सरकार 30.48% और LIC 30.24% हिस्सेदारी बेच सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कनाडा की फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स इस सौदे के लिए प्रमुख दावेदारों में शामिल है। इस विनिवेश से आईडीबीआई बैंक के निजीकरण की प्रक्रिया को गति मिलने की उम्मीद है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

IDBI बैंक के शेयरों में तेजी क्यों आई?

सरकार द्वारा बैंक में रणनीतिक विनिवेश को मंजूरी देने की खबर के बाद निवेशकों में उत्साह बढ़ा और शेयरों में खरीदारी देखने को मिली।

सरकार और LIC कितनी हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रहे हैं?

सरकार और LIC मिलकर IDBI बैंक की 60.72% हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रहे हैं।

सरकार IDBI बैंक में कितनी हिस्सेदारी बेचेगी?

केंद्र सरकार अपनी लगभग 30.48% हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है।

LIC कितनी हिस्सेदारी बेच सकती है?

LIC बैंक में अपनी करीब 30.24% हिस्सेदारी बेचने की तैयारी कर रही है।