IDFC First Bank Share: अचानक IDFC First Bank के शेयर में तेजी के पीछे की वजह क्या और निवेशकों के लिए कितनी है सच्चाई? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

Ads

IDFC First Bank Share: कल की गिरावट के बाद आज IDFC First Bank Ltd के शेयरों में तेजी रही। स्टॉक बीएसई में 69.89 रुपये से खुला और दिन में 1% से अधिक बढ़कर 70.83 रुपये तक पहुंच गया, जिससे निवेशकों में हल्की राहत और उत्साह दिखा। (NSE: IDFCFIRSTB, BSE Code: 539437)

  •  
  • Publish Date - February 24, 2026 / 01:32 PM IST,
    Updated On - February 24, 2026 / 01:33 PM IST

(IDFC First Bank Share Price/ Image Credit: ANI News)

HIGHLIGHTS
  • आज आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयरों में 1% से अधिक तेजी।
  • चंडीगढ़ ब्रांच में 590 करोड़ रुपये का फ्रॉड सामने आया।
  • Emkay Global ने स्टॉक को Add रेटिंग, टारगेट प्राइस घटाकर 80 रुपये किया।

नई दिल्ली: IDFC First Bank Share Price कल की जोरदार गिरावट के बाद आज आईडीएफसी फर्स्ट बैंक लिमिटेड (IDFC First Bank Ltd) के शेयर में तेजी देखने को मिली है। बीएसई में यह स्टॉक सुबह 69.89 रुपये के लेवल पर खुला और दिन के दौरान 1 प्रतिशत से ज्यादा की की बढ़ोतरी के साथ 70.83 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गया। हालांकि, इस तेजी ने निवेशकों को थोड़ी राहत दी है, लेकिन बैंक के हाल ही में सामने आए फ्रॉड केस ने निवेशकों के मन में सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या इस स्टॉक में निवेश करना सुरक्षित रहेगा।

टारगेट प्राइस में कटौती (Target Price Cut)

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के चंडीगढ़ ब्रांच में हाल ही में 590 करोड़ रुपये का फ्रॉड सामने आया है। बैंक के अनुसार यह रकम अक्टूबर से दिसंबर 2025 के दौरान उनके कुल नेट प्रॉफिट 503 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। इस घटना के बाद हरियाणा सरकार ने बैंक के साथ अपने सभी लेन-देन रोक दिए हैं। इस फ्रॉड के खुलासे के कारण ब्रोकरेज हाउस ने बैंक के टारगेट प्राइस में कटौती की है।

एक्सपर्ट्स की राय (Experts Opinion)

एमके ग्लोबल ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयरों को Add रेटिंग दी है, लेकिन टारगेट प्राइस को 95 रुपये से घटाकर 80 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। वहीं, मोतीलाल ओसवाल ने अनुमान लगाया है कि वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में टैक्स से पहले प्रॉफिट 56 प्रतिशत घट सकता है। हालांकि, दोनों ब्रोकरेज हाउस ने अपनी न्यूट्रल रेटिंग बरकरार रखी है और निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

IDFC First Bank Ltd – आज का स्टॉक डेटा (24 फरवरी 2026)

विवरण मान
शेयर का मूल्य ₹68.77
आज का बदलाव −₹1.27 (−1.81%)
तारीख और समय 24 Feb, 12:41 pm IST
ओपन ₹69.89
उच्चतम (High) ₹70.83
न्यूनतम (Low) ₹68.76
मार्केट कैप ₹50.33KCr
P/E अनुपात 33.45
52-सप्ताह का उच्चतम ₹87.00
52-सप्ताह का न्यूनतम ₹52.46
लाभांश (Dividend) 0.36%
त्रैमासिक लाभांश राशि ₹0.06

शेयर का प्रदर्शन (Stock Performance)

बीते एक साल में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयरों में 17 प्रतिशत की तेजी रही है, जबकि सेंसेक्स ने इसी अवधि में 11 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की। पिछले पांच साल में बैंक के शेयरों में 10.24 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयर का का 52 सप्ताह का उच्चस्तर 87.00 रुपये और 52 सप्ताह का निम्नस्तर 52.46 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 50,330 करोड़ रुपये है।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयरों में आज तेजी क्यों आई?

कल की गिरावट के बाद आज स्टॉक 1% से अधिक बढ़कर 70.83 रुपये तक पहुँचा, जिससे निवेशकों को राहत मिली।

बैंक में कितना फ्रॉड सामने आया है?

चंडीगढ़ ब्रांच में 590 करोड़ रुपये का फ्रॉड पाया गया है, जो अक्टूबर-दिसंबर 2025 के नेट प्रॉफिट से ज्यादा है।

ब्रोकरेज हाउस ने स्टॉक रेटिंग और टारगेट प्राइस में क्या बदलाव किया?

Emkay Global ने स्टॉक को Add रेटिंग दी, लेकिन टारगेट प्राइस 95 रुपये से घटाकर 80 रुपये कर दिया।

मोतीलाल ओसवाल का स्टॉक पर क्या अनुमान है?

मोतीलाल ओसवाल ने कहा कि वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में टैक्स से पहले प्रॉफिट 56% घट सकता है, लेकिन न्यूट्रल रेटिंग बरकरार रखी।