स्वीडन में विपक्ष की जीत के बाद प्रधानमंत्री ने पद से इस्तीफे की घोषणा की

Ads

स्वीडन में विपक्ष की जीत के बाद प्रधानमंत्री ने पद से इस्तीफे की घोषणा की

  •  
  • Publish Date - September 17, 2026 / 08:14 PM IST,
    Updated On - September 17, 2026 / 08:14 PM IST

स्टॉकहोम, 17 सितंबर (एपी) स्वीडन में वामपंथी झुकाव वाले विपक्ष ने देश के आम चुनाव में मामूली बहुमत हासिल किया है। मतगणना के नतीजों से बृहस्पतिवार को यह जानकारी मिली।

स्वीडन चुनाव प्राधिकरण ने बताया कि रविवार को हुए चुनाव में चार विपक्षी दलों ने 349 सदस्यीय संसद (रिक्सडैग) में 176 सीटें जीतीं। वहीं, निवर्तमान रूढ़िवादी नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन देने वाले चार दलों को 173 सीटें मिलीं।

दक्षिणपंथी प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन ने अंतिम परिणामों की घोषणा के तुरंत बाद ‘एक्स’ पर एक पत्र पोस्ट किया और कहा कि वह सरकार प्रमुख के पद से इस्तीफा देंगे।

समाचार एजेंसी ‘टीटी’ के अनुसार, विपक्ष की नेता और पूर्व प्रधानमंत्री मैग्डालेना एंडरसन ने कहा, ‘‘स्वीडन के लोगों ने हमारे देश के लिए एक नयी दिशा के पक्ष में मतदान किया है। जनता ने एकजुटता के लिए और विभाजन के खिलाफ मतदान किया है।’’

एंडरसन को प्रधानमंत्री पद की दौड़ में माना जा रहा है। उनकी सोशल डेमोक्रेट्स पार्टी 99 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

एपी शफीक माधव

माधव