BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Blue Dart Express Share Price: साल के पहले दिन निवेशक हुए मालामाल! इन 2 वजहों से Blue Dart Express के शेयर ने 9% तक की लगाई छलांग

Blue Dart Express Share Price: ब्लू डार्ट एक्सप्रेस ने 1 जनवरी 2026 से शिपमेंट की औसत कीमतों में 9-12% वृद्धि की घोषणा की है। सितंबर 2025 तक कंपनी में प्रमोटर्स …

(Blue Dart Express Share Price/ Image Credit: X)

(Blue Dart Express Share Price/ Image Credit: X)

Chandrakant Dewangan
Published: 01 Jan 2026 | 3:53 pmModified: 01 Jan 2026 | 3:54 pm
HIGHLIGHTS
  1. 1 जनवरी को ब्लू डार्ट का शेयर 9.4% तक चढ़ा।
  2. BDAL की GST डिमांड ₹420.78 करोड़ से घटाकर ₹64.98 लाख हुई।
  3. औसत शिपमेंट कीमतों में 9-12% की बढ़ोतरी की गई।

Blue Dart Express Share Price: नए साल के पहले दिन लॉजिस्टिक कंपनी ब्लू डार्ड एक्सप्रेस के निवेशकों के लिए बेहद खास रहा। बीएसई पर शेयर ने पिछले बंद भाव से 9.4% की बढ़त दर्ज करते हुए 6039.50 रुपये के इंट्रा डे हाई को छू लिया। इस उछाल के पीछे दो प्रमुख वजहें कंपनी की ओर से शिपमेंट प्राइस बढ़ोतरी की घोषणा और टैक्स डिमांड में कमी थी।

Blue Dart Express Share Price: टैक्स डिमांड में बड़ी राहत

कंपनी की सहायक फर्म ब्लू डार्ट एविएशन लिमिटेड (BDAL) को अप्रैल 2021 से मार्च 2023 तक के लिए 420.78 करोड़ रुपये का GST नोटिस मिला था। ब्याज और पेनल्टी अलग से थी। हाल ही में, टैक्स अथॉरिटीज ने BDAL की ओर से दिए गए विवरणों के आधार पर इस डिमांड को घटाकर 64.98 लाख रुपये, ब्याज 41.71 लाख रुपये और पेनल्टी 6.49 लाख रुपये कर दिया। उनके इस कदम से निवेशकों को बड़ी राहत मिली।

Blue Dart Price हाइक की डिटेल्स

ब्लू डार्ट एक्सप्रेस ने 1 जनवरी 2026 से औसत शिपमेंट कीमतों में 9-12% की बढ़ोतरी की घोषणा की। बढ़ोतरी की दर प्रोडक्ट वेरायटी और कस्टमर प्रोफाइल पर निर्भर करेगी। जो कस्टमर अक्टूबर-दिसंबर 2025 के बीच जुड़ चुके हैं, उन्हें इस बढ़ोतरी से छूट मिलेगी। कंपनी का कहना है कि बढ़ती एयरलाइन लागत, महंगाई और ग्लोबल सप्लाई चेन की जटिलताओं के चलते कीमत बढ़ाना जरूरी था।

Blue Dart Express Share Price: कंपनी की रणनीति

ब्लू डार्ट एक्सप्रेस के मैनेजिंग डायरेक्टर बाल्फोर मैनुअल के मुताबिक, यह प्राइस हाइक उन्हें टेक्नोलॉजी, ग्रीन लॉजिस्टिक्स और नेटवर्क विस्तार में निवेश जारी रखने में काफी मदद करेगी। उन्होंने कहा कि ग्लोबल चुनौतियों के बावजूद बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए यह कदम उठाना जरूरी है।

Blue Dart Share का ताजा भाव और प्रमुख आंकड़े (1 जनवरी 2026)

विवरण आंकड़ा
मौजूदा कीमत ₹5,697.50
आज का बदलाव ₹176.50 (+3.20%)
पिछला अपडेट 1 जनवरी, 2:56 PM IST
ओपनिंग प्राइस ₹5,612.00
दिन का हाई ₹6,039.50
दिन का लो ₹5,612.00
मार्केट कैप ₹13.52 हजार करोड़
P/E रेश्यो 50.75
52 हफ्ते का हाई ₹7,225.00
52 हफ्ते का लो ₹5,242.50
डिविडेंड यील्ड 0.44%
तिमाही डिविडेंड राशि ₹6.27

Blue Dart Share की चाल और वित्तीय प्रदर्शन

कंपनी का मार्केट कैप 13,520 करोड़ रुपये से अधिक है। सितंबर 2025 तक प्रमोटर्स के पास 75% हिस्सेदारी थी। पिछले छह महीनों में शेयर 16% गिर चुका है। जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 1,549.33 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 79.50 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2025 में स्टैंडअलोन रेवेन्यू 5,720.18 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 244.63 करोड़ रुपये रहा।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: शेयर 9.4% बढ़कर ₹6,039.50 तक पहुंचा।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan
Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Blue Dart Express Share Price: Investors became rich on the first day of the year! These two reasons led to a 9% jump in Blue Dart Express shares

शेयर बाज़ार

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm