LIC Share Price: LIC शेयर में बोनस का कमाल! 1:1 ऐलान के बाद निवेशकों की बल्ले-बल्ले, 840 के पार हुआ भाव, क्या अब और बढ़ेगा ये स्टॉक?

Ads

LIC Share Price: एलआईसी ने 1:1 बोनस शेयर की घोषणा की जिससे इसके शेयर 15 अप्रैल को 4 % से अधिक बढ़कर करीब 840 रुपये के पार हो गया। आनंद राठी के जिगर एस पटेल ने इसका टारगेट 845 रुपये और 860 रुपये बताया है, जबकि 800 रुपये को महत्वपूर्ण सपोर्ट लेवल माना गया है। (NSE: LICI, BSE: 543526)

  •  
  • Publish Date - April 15, 2026 / 06:21 PM IST,
    Updated On - April 15, 2026 / 06:21 PM IST

(LIC Share Price/ Image Credit: LIC)

HIGHLIGHTS
  • एलआईसी के शेयर बोनस घोषणा के बाद 3–4% से ज्यादा चढ़े
  • कंपनी ने 1:1 बोनस शेयर जारी करने का फैसला किया
  • शेयर 15 अप्रैल को ₹841.70 तक पहुंचा

नई दिल्ली: LIC Share Price Today: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के शेयर में 1:1 बोनस शेयर की घोषणा के बाद मजबूत तेजी देखने को मिल रही है। 15 अप्रैल को शुरुआती कारोबार में यह शेयर 4% से अधिक उछल गया। कंपनी ने अपनी लिस्टिंग के बाद पहली बार निवेशकों को बोनस शेयर देने का फैसला किया है, जिससे बाजार में सकारात्मक माहौल बना है।

शेयर ने छुआ नया स्तर

एलआईसी का शेयर सुबह करीब 830 रुपये पर खुला और कुछ ही समय में 845 रुपये से ऊपर पहुंच गया। दिन के अंत तक यह लगभग 841.70 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। जो करीब 4.7% की बढ़त को दर्शाता है। बोनस घोषणा के बाद निवेशकों की खरीदारी बढ़ी है और स्टॉक में लगातार मजबूती देखने को मिल रही है।

टारगेट और सपोर्ट लेवल

आनंद राठी के टेक्निकल एक्सपर्ट के अनुसार, एलआईसी के लिए 845 रुपये का स्तर महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस है। अगर यह स्तर टूटता है, तो शेयर 860 रुपये तक जा सकता है। वहीं नीचे की ओर 800 रुपये का स्तर मजबूत सपोर्ट माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि गिरावट पर 820 रुपये के आसपास खरीदारी का मौका भी बन सकता है।

Life Insurance Corporation of India – शेयर डेटा (15 अप्रैल 2026)

विवरण जानकारी
कंपनी का नाम Life Insurance Corporation of India (LIC)
वर्तमान कीमत ₹ 841.70
बदलाव +₹38.05 (+4.73%)
समय 15 अप्रैल, 3:30 PM IST
ओपन (Open) ₹ 830.00
हाई (High) ₹ 844.70
लो (Low) ₹ 824.60
मार्केट कैप ₹5.33 लाख करोड़
P/E रेशियो 10.04
52-वीक हाई ₹ 980.00
52-वीक लो ₹ 721.50
डिविडेंड यील्ड 1.43%
क्वार्टरली डिविडेंड ₹ 3.01

बोनस शेयर और कंपनी का प्रदर्शन

एलआईसी ने 1:1 अनुपात में बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की है। जिससे मौजूदा शेयरधारकों को हर एक शेयर पर एक अतिरिक्त शेयर मिलेगा। यह फैसला 13 अप्रैल को लिया गया। जिसमें कंपनी ने करीब 6,325 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाई। पिछले एक साल में एलआईसी के शेयरों ने लगभग 6% रिटर्न दिया है, जो बाजार की तुलना में बेहतर माना जा रहा है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

एलआईसी ने कौन सा बोनस घोषित किया है?

एलआईसी ने 1:1 बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की है।

1:1 बोनस का क्या मतलब है?

हर एक शेयर पर निवेशकों को एक अतिरिक्त शेयर मिलेगा।

एलआईसी का शेयर कितना बढ़ा है?

15 अप्रैल को शेयर 3–4% से ज्यादा बढ़कर करीब ₹841.70 तक पहुंचा।

आगे एलआईसी का टारगेट क्या हो सकता है?

अगर ₹845 का स्तर टूटता है तो शेयर ₹860 तक जा सकता है।