(Millworks Technologies IPO/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: Millworks Technologies IPO: मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज का IPO बाजार में आते ही निवेशकों के बीच चर्चा का विषय बन गया। इश्यू खुलने के शुरुआती एक घंटे के भीतर ही यह पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। सुबह करीब 11 बजे तक IPO को कुल 1.74 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका था। रिटेल निवेशकों की ओर से भी अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला। जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) ने भी बढ़-चढ़कर आवेदन किया। कंपनी का 160 करोड़ रुपये का यह IPO निवेश के लिए 16 जुलाई तक खुला रहेगा।
कंपनी ने IPO में एक शेयर का इश्यू प्राइस 331 रुपये तय किया है। वहीं, ग्रे मार्केट में इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) करीब 300 रुपये बताया जा रहा है। मौजूदा GMP के आधार पर शेयर की संभावित लिस्टिंग करीब 631 रुपये के आसपास हो सकती है। हालांकि, ग्रे मार्केट प्रीमियम केवल बाजार की धारणा को दर्शाता है और वास्तविक लिस्टिंग कीमत इससे अलग भी हो सकती है। शेयरों का आवंटन 17 जुलाई को होने की संभावना है। जबकि 21 जुलाई 2026 को कंपनी के शेयर स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध हो सकते हैं।
IPO खुलने के कुछ ही समय बाद अलग-अलग निवेशक श्रेणियों से अच्छी मांग देखने को मिली। सुबह 11 बजे तक रिटेल निवेशकों का हिस्सा 2.37 गुना सब्सक्राइब हो चुका था। वहीं, गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) की श्रेणी में 2.59 गुना आवेदन मिले। रिटेल निवेशक इस IPO में अधिकतम 2 लॉट के लिए आवेदन कर सकते हैं जिसमें कुल 800 शेयर शामिल हैं। शुरुआती प्रतिक्रिया से साफ है कि निवेशकों ने इस इश्यू में अच्छी रुचि दिखाई है।
Millworks Technologies एक प्रिसिशन इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है जिसकी स्थापना नवंबर 2021 में हुई थी। कंपनी रेलवे, एयरोस्पेस, डिफेंस, मेट्रो, ड्रोन और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों के लिए हाई-प्रिसिशन कंपोनेंट्स और असेंबली तैयार करती है। कंपनी IPO से जुटाई गई राशि का उपयोग नई मशीनरी खरीदने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतें पूरी करने और अन्य सामान्य कॉर्पोरेट कार्यों में करेगी। कंपनी का लक्ष्य अपने कारोबार का विस्तार कर उत्पादन क्षमता को और मजबूत बनाना है।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें: