Muthoot Finance Share Price Fall: औंधे मुंह गिरा दिग्गज गोल्ड फाइनेंस कंपनी का स्टॉक, एक ही दिन में 11% की गिरावट? निवेशकों के करोड़ों रुपये स्वाहा!

Ads

Muthoot Finance Share Price Fall: मुथूट फाइनेंस के शेयर में कमजोर तिमाही नतीजों के बाद भारी गिरावट देखने को मिली। कंपनी की आय में 16% और राजस्व में 7% की कमी आई। जिसके चलते ब्रोकरेज फर्मों ने रेटिंग घटाई और शेयर करीब 11% तक फिसल गया। (NSE: MUTHOOTFIN, BSE: 533398)

  •  
  • Publish Date - August 3, 2026 / 04:38 PM IST,
    Updated On - August 3, 2026 / 04:40 PM IST

(Muthoot Finance Share Price Fall/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • मुथूट फाइनेंस का शेयर 11% तक टूटा।
  • कमजोर Q1 नतीजों से निवेशकों को झटका।
  • कंपनी की आय 16% घटकर ₹2,799 करोड़ रही।

नई दिल्ली: Muthoot Finance Share Price Fall: देश की बड़ी गोल्ड लोन कंपनी मुथूट फाइनेंस के शेयर में आज 03 अगस्त को जोरदार गिरावट (Muthoot Finance Share Price Fall) देखने को मिली। जून तिमाही के कमजोर नतीजों के बाद कंपनी का शेयर करीब 11 प्रतिशत तक टूट गया। स्टॉक पिछले बंद भाव 3,119.60 रुपये के मुकाबले आज सुबह 2,876 रुपये पर खुला और शुरुआती कारोबार में गिरकर 2,671 रुपये के निचले स्तर तक पहुंच गया। बाजार को कंपनी के तिमाही नतीजे उम्मीद के मुताबिक पसंद नहीं आए। जिसके चलते गिरावट देखने को मिली।

कंपनी की आय और राजस्व में आई कमी

मुथूट फाइनेंस ने जून तिमाही में 2,799 करोड़ रुपये की आय दर्ज की, जो पिछले मुकाबले करीब 16 प्रतिशत कम रही। वहीं कंपनी का ऑपरेशन से मिलने वाला राजस्व तिमाही आधार पर करीब 7 प्रतिशत घटकर 8,672 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि, कंपनी के गोल्ड लोन कारोबार में बढ़त जारी रही। लेकिन मार्जिन में कमी और बढ़ती प्रतिस्पर्धा ने मुनाफे पर दबाव डाला।

ब्रोकरेज ने घटाई रेटिंग, दिए नए टारगेट

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने मुथूट फाइनेंस की रेटिंग घटाकर ‘Hold‘ कर दी है। साथ ही शेयर (Muthoot Finance Share Price) का टारगेट प्राइस घटाकर 3,300 रुपये कर दिया गया है। वहीं, ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन ने कंपनी के शेयर के लिए 4,500 रुपये का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज के अनुसार, कंपनी के नतीजे मिले-जुले रहे और आगे मुनाफे की रफ्तार पर दबाव रह सकता है।

Muthoot Finance Ltd – शेयर प्राइस अपडेट (03 अगस्त 2026)

पैरामीटर विवरण
कंपनी Muthoot Finance Ltd
स्टॉक एक्सचेंज NSE
मौजूदा शेयर भाव ₹ 2,890.90
आज का बदलाव -₹228.70 (-7.33%)
ओपन प्राइस ₹ 2,876.00
दिन का उच्च स्तर (High) ₹ 2,928.00
दिन का निम्न स्तर (Low) ₹ 2,671.00
मार्केट कैप ₹1.16 लाख करोड़
P/E रेशियो 10.96
52 सप्ताह का उच्च स्तर ₹ 4,149.50
52 सप्ताह का निम्न स्तर ₹ 2,476.60
डिविडेंड यील्ड 1.26%
तिमाही डिविडेंड ₹9.11 प्रति शेयर

मार्जिन में गिरावट बनी बड़ी चिंता

जेफरीज के मुताबिक, कंपनी का नेट प्रॉफिट अनुमान से कम रहा जिसकी मुख्य वजह नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) में गिरावट रही। कम ब्याज दरों वाले लोन का हिस्सा बढ़ने और प्रतिस्पर्धा के कारण कंपनी की (Muthoot Finance Share Price) कमाई प्रभावित हुई। हालांकि गोल्ड लोन एसेट्स में अच्छी बढ़त देखने को मिली है। विशेषज्ञों का मानना है कि सोने की कीमतों में सीमित उतार-चढ़ाव और फंडिंग लागत के कारण आने वाले समय में कंपनी की आय पर असर पड़ सकता है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

मुथूट फाइनेंस के शेयरों में गिरावट क्यों आई?

मुथूट फाइनेंस के कमजोर जून तिमाही नतीजों के बाद शेयरों में गिरावट आई। कंपनी की आय और राजस्व में कमी से निवेशकों का भरोसा प्रभावित हुआ।

मुथूट फाइनेंस का शेयर कितने प्रतिशत गिरा?

3 अगस्त को कंपनी के शेयरों में करीब 11 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली।

जेफरीज ने मुथूट फाइनेंस के लिए क्या रेटिंग दी है?

जेफरीज ने कंपनी की रेटिंग घटाकर 'होल्ड' कर दी है और टारगेट प्राइस घटाकर 3,300 रुपये कर दिया है।

कंपनी की जून तिमाही में आय कितनी रही?

मुथूट फाइनेंस ने जून तिमाही में करीब 2,799 करोड़ रुपये की आय दर्ज की, जो पिछले मुकाबले 16 प्रतिशत कम रही।