BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Nazara Technologies Share: एक डील.. और शेयर ने पकड़ ली रॉकेट की स्पीड! गेमिंग स्टॉक पर ब्रोकरेज की बड़ी भविष्यवाणी, 400 रुपये तक जा सकता है भाव!

Nazara Technologies Share: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन नजारा टेक्नोलॉजीज के शेयर में जोरदार तेजी देखी गई और यह 18% उछलकर इंट्राडे में 314 रुपये तक पहुंच गया। यह उछाल …

(Nazara Technologies Share/ Image Credit: Screengrab)

(Nazara Technologies Share/ Image Credit: Screengrab)

Chandrakant Dewangan
Published: 15 May 2026 | 4:17 pmModified: 15 May 2026 | 4:23 pm
HIGHLIGHTS
  1. शेयर में 18% की शानदार एक-दिन की तेजी
  2. इंट्राडे हाई ₹314 तक पहुंचा
  3. 4.9% इक्विटी ब्लॉक डील से बढ़ी हलचल

Nazara Technologies Share: भारतीय शेयर बाजार में सुधार का रुझान नजर आ रहा है और इसी बीच गेमिंग कंपनी Nazara Technologies के शेयर में आज शुक्रवार को जोरदार तेजी देखने को मिली है। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यह शेयर 18% उछलकर इंट्राडे में 314 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। यह तेजी काफी समय के बाद देखने को मिली है। जो एक दिन की बड़ी छलांगों में से एक है।

ब्लॉक डील के बाद बढ़ी हलचल

शेयर में यह उछाल उस समय आया जब कंपनी की लगभग 4.9% इक्विटी की ब्लॉक डील हुई। बाजार रिपोर्ट्स के अनुसार इस डील में बड़े निवेशकों की भागीदारी देखी गई। जिसमें जेरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामथ और एक मौजूदा शेयरहोल्डर एस्टेट्स खरीदार हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि ब्लॉक डील्स में कंपनी के संस्थापक और प्रमोटर हिस्सेदारी बेचने वाले पक्ष में रहे। इस बड़े लेनदेन ने स्टॉक में अचानक भारी डिमांड पैदा कर दी।

तिमाही नतीजे और भविष्य का अनुमान

Nazara Technologies ने हाल ही में अपने चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए, जिसमें कंपनी का मुनाफा 55.7 करोड़ रुपये रहा जो पिछले साल की तुलना में काफी ज्यादा है। हालांकि राजस्व 23.5% घटकर 397.8 करोड़ रुपये पर आ गया। दूसरी ओर EBITDA दोगुने से अधिक बढ़कर 74 करोड़ रुपये हो गया और मार्जिन भी 18.6% तक पहुंच गया। कंपनी को उम्मीद है कि आने वाले वित्त वर्ष में 15-20% की ग्रोथ देखने को मिल सकती है।

बिजनेस ग्रोथ और मार्जिन में सुधार

कंपनी के मैनेजमेंट के अनुसार कोर गेमिंग बिजनेस में सुधार जारी है और मार्जिन FY27 तक लगभग 25% तक पहुंच सकता है। गेमिंग पोर्टफोलियो के विस्तार और ऑपरेशन में सुधार के चलते कंपनी को लंबे समय में मजबूत ग्रोथ की उम्मीद है। प्रबंधन का कहना है कि कंपनी तेजी से एक ग्लोबली डाइवर्सिफाइड गेमिंग प्लेटफॉर्म बन रही है। जिससे इसकी कमाई की गुणवत्ता भी बेहतर हो रही है।

Nazara Technologies Ltd - शेयर परफॉर्मेंस (15 मई 2026)

मापदंड विवरण
कंपनी का नाम Nazara Technologies Ltd
वर्तमान कीमत ₹ 303.00
आज का बदलाव +₹37.00 (13.91%)
ओपन ₹ 270.00
हाई ₹ 314.00
लो ₹ 263.20
मार्केट कैप ₹11.23K Cr
P/E रेशियो 141.79
52 सप्ताह का उच्चतम ₹ 363.25
52 सप्ताह का न्यूनतम ₹ 215.70
डिविडेंड लागू नहीं
तिमाही डिविडेंड लागू नहीं

ब्रोकरेज की राय और टारगेट

घरेलू ब्रोकरेज फर्मों ने Nazara Technologies को लेकर सकारात्मक रुख अपनाया है। एक प्रमुख ब्रोकरेज ने इस शेयर का टारगेट 400 रुपये तय करते हुए 'Buy' रेटिंग दी है। उनका मानना है कि कंपनी की मजबूत ग्रोथ, बेहतर कैश फ्लो और ऑपरेशनल सुधार आने वाले समय में शेयर को और ऊपर ले जा सकता हैं। फिलहाल निवेशकों की नजर इस स्टॉक की आगे की चाल पर टिकी हुई है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें: 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: Nazara Technologies के शेयर में 18% तक की जोरदार तेजी आई और यह ₹314 तक पहुंच गया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan
Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Nazara Technologies Share: One deal... and the stock reached rocket speed! A brokerage makes a bold prediction on the gaming stock, with a price that could reach up to Rs 400!

शेयर बाज़ार

और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm