Nifty Trend Today: वीकली एक्सपायरी पर बाजार में बिकवाली की लहर! फिर भी निफ्टी और बैंक निफ्टी में कैसे करें स्मार्ट कमाई? जानें यहां
Nifty Trend: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में बिकवाली का दबाव रहा। आज INDIA VIX करीब 4% बढ़कर 12 के पार पहुंच गया है, जिससे बाजार में अस्थिरता …

(Nifty Trend Today/ Image Credit: IBC24 News)
- निफ्टी वीकली एक्सपायरी पर करीब 100 अंक की गिरावट।
- IT और रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा कमजोरी।
- LTIMINDTREE और ओबेरॉय रियल्टी के शेयर करीब 6% फिसले।
मुंबई: Nifty Trend Today निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में बड़ी बिकवाली देखने को मिली और निफ्टी करीब 100 अंक फिसलकर 25,500 के स्तर से नीचे आ गया। HDFC बैंक, RIL, इंफोसिस और भारती एयरटेल ने सबसे ज्यादा दबाव बनाया। बैंक निफ्टी भी कमजोर रहा। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी जोरदार बिकवाली देखने को मिली है। INDIA VIX लगभग 4% बढ़कर 12 के पार पहुंच गया, जिससे बाजार की अस्थिरता और बढ़ गई है।
सेक्टर वाइज बिकवाली और मजबूती (Sector Wise Welling and Strength)
आज IT और रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट रही। फार्मा, कैपिटल मार्केट, डिफेंस, तेल और गैस शेयरों में भी बिकवाली हावी थी। वहीं, कमजोर बाजार में सीमेंट शेयर मजबूती दिखा रहे हैं। डालमिया भारत और श्री सीमेंट वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल हैं, जबकि जेके सीमेंट भी करीब 5% बढ़कर मजबूती दिखा रहा है।
टॉप गेनर्स और लूजर्स (Top Gainers and Losers)
आज LTIMINDTREE का शेयर 6% टूटकर टॉप लूजर्स में शामिल हो गया, क्योंकि कंपनी के Q3 नतीजे 30% से अधिक घट गए। ओबेरॉय रियल्टी में भी सुस्त नतीजों के बाद बिकवाली आई और शेयर करीब 6% फिसला। ABFRL ने डिस्काउंट ब्लॉक डील के बाद 8% की गिरावट दर्ज की। AB लाइफस्टाइल भी ब्लॉक डील के प्रभाव से कमजोर नजर आया।
निफ्टी के लिए रणनीति (Strategy For Nifty)
विशेषज्ञों के अनुसार निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 25,731-25,788 पर और बड़ा रजिस्टेंस 25,863-25,964 पर है। पहला बेस 25,469-25,526 और बड़ा बेस 25,371-25,419 पर है। एक्सपायरी के दिन पहले बेस के पास पुलबैक संभव है। विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली जारी है और बड़े शेयर टूट रहे हैं। ट्रेडर्स को सलाह है कि पहले रजिस्टेंस के पास बेचें और पहले बेस पर खरीदारी पर ध्यान दें।
बैंक निफ्टी रणनीति और सुझाव (Bank Nifty Strategy and Tips)
निफ्टी बैंक के लिए पहला रजिस्टेंस 60,066-60,166 और बड़ा रजिस्टेंस 60,412-60,662 पर है। पहला बेस 59,388-59,588 और बड़ा बेस 59,070-59,210 पर है। बड़े प्राइवेट बैंक अभी भी दबाव में हैं। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स का कहना है कि निफ्टी के लोअर बोलिंगर बैंड से ऊपर लौटना अच्छा संकेत है। हालांकि, अगर निफ्टी 25,550 के ऊपर टिकने में नाकाम रहा तो शॉर्ट टर्म में तेजी सीमित रह सकती है।
नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- Silver Rate Today: चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! आज फिर 10 हजार रुपये बढ़ गए दाम, जानिए अब एक तोला का भाव कितना हुआ?
- Nitin Nabin Takes Charge: बीजेपी के नए बॉस बने नितिन नबीन, पीएम मोदी और गृह मंत्री की मौजूदगी में ग्रहण किया राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार, यहां देखिए लाइव
- Kanpur College Girl Death: कैबिनेट मंत्री के कॉलेज में डरा देने वाली वारदात, चौकीदार को इस हालत में मिली मासूम, उस बंद कमरे की कहानी आपको चौंका देगी
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: क्योंकि FIIs की बिकवाली और मिड-स्मॉल कैप शेयरों में जोरदार बिकवाली के कारण बाजार में अस्थिरता आई।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Nifty Trend Today: A wave of selling grips the market ahead of the weekly expiry! Still, how can you make smart money in Nifty and Bank Nifty? Learn here.
शेयर बाज़ार
और भी पढ़ें ›
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm