(Recode Studios IPO/ Image Credit: IBC24 News)
नई दिल्ली: Recode Studios IPO News: आईपीओ मार्केट में सीमित संख्या में नई कंपनियों के इश्यू आ रहे हैं। लेकिन इनमें से कुछ ही निवेशकों को आकर्षित कर पा रहा है। हाल ही में एसएमई सेगमेंट में आए Recode Studios IPO को निवेशकों ने जबरदस्त प्रतिक्रिया दी है। यह IPO तीन दिनों में 200 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हो गया है और कुल मिलाकर 234.64 गुना तक पहुंच गया है। इससे स्पष्ट है कि निवेशकों ने इस इश्यू पर अच्छी रूचि दिखा रहे हैं।
इस IPO में हर कैटेगरी में जबरदस्त मांग देखने को मिली है। रिटेल निवेशकों ने इसे 216.65 गुना सब्सक्राइब किया। जबकि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) की हिस्सेदारी 137.99 गुना रही। सबसे ज्यादा सब्सक्रिप्शन नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटेगरी में देखने को मिली है जो 404.76 गुना तक पहुंच गया। ओवरऑल यह SME IPO 234.64 गुना सब्सक्राइब हुआ। जो इसकी मजबूत डिमांड को दर्शाता है।
Recode Studios IPO 5 मई को रिटेल निवेशकों के लिए खुला था और 7 मई तक इसमें निवेश का मौका मिला। कंपनी का कुल इश्यू साइज 44.59 करोड़ रुपये का था। इसमें फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल दोनों शामिल हैं। कंपनी 25 लाख नए शेयर जारी कर रही है। इसका प्राइस बैंड 150 से 158 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। एक लॉट में 800 शेयर हैं और रिटेल निवेशकों को कम से कम दो लॉट में निवेश करना जरूरी है, यानी लगभग 2.52 लाख रुपये का निवेश करना होता है।
ग्रे मार्केट में भी इस IPO का दबदबा बना हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, यह शेयर 42 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। जबकि इसका अधिकतम GMP 48 रुपये और न्यूनतम 11 रुपये रहा है। कंपनी इस IPO से जुटाई गई राशि का उपयोग विस्तार योजनाओं में करेगी। इसमें पंजाब के लुधियाना में नया वेयरहाउस बनाना और मार्केटिंग व प्रमोशन पर खर्च शामिल है। वहीं, कंपनी 5.41 रुपये प्रचार और मार्केटिंग में खर्च करेगी। कंपनी की लिस्टिंग BSE SME प्लेटफॉर्म पर होगी।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।