(Bonus Share/ Image Credit: IBC24 News)
नई दिल्ली: Samvardhana Motherson Bonus Share: संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल ने अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न देने के साथ-साथ कई बार बोनस शेयर (Bonus Share) देकर भी खुश किया है। सोमवार को कंपनी का शेयर बीएसई पर 119.28 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 5 दिनों में करीब 12% की तेजी आई है, जबकि एक साल में यह लगभग 40% चढ़ चुका है।
कंपनी ने साल 1997 से अब तक कुल 11 बार बोनस शेयर दे चुका है। सबसे खास बात यह है कि हर बार बोनस का रेशियो 1:2 रहा है यानी हर 2 शेयर पर 1 अतिरिक्त शेयर दिया गया। हाल ही में कंपनी ने जुलाई 2025 में भी बोनस शेयर जारी किया था। जो निवेशकों को फायदा पहुंचाने की कंपनी की मजबूत नीति को दिखाता है।
संवर्धन मदरसन के शेयर का 52 हफ्तों का हाई 136.15 रुपये और लो 83.33 रुपये रहा है। हाल के समय में शेयरों में आई तेजी से निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ है। कंपनी ऑटो कंपोनेंट्स और इक्विपमेंट्स सेक्टर में काम करती है, जो ग्रोथ के लिहाज से अहम इंडस्ट्री मानी जाती है।
अगर किसी निवेशक ने 1997 में 100 शेयर खरीदे होते और उन्हें अब तक होल्ड किया होता तो आज उसके पास करीब 8614 शेयर होते। यह आंकड़ा बताता है कि लंबे समय तक निवेश बनाए रखने पर बोनस का कितना बड़ा असर होता है और कैसे संपत्ति कई गुना बढ़ सकती है।
कंपनी ने दो बार स्टॉक स्प्लिट (Stock Split) भी किया है। 2002 में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर को 5-5 रुपये में बांटा गया। इसके बाद 2004 में 5 रुपये फेस वैल्यू को घटाकर 1-1 रुपये कर दिया गया। इन कदमों से शेयर छोटे निवेशकों के लिए अधिक सुलभ बने और बाजार में लिक्विडिटी भी बढ़ी।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।