WhatsApp Tricks: आपका WhatsApp किसी और के हाथ में तो नहीं? ये है कमाल का ट्रिक, मिनटों में ऐसे लगाएं पता!

WhatsApp Tricks: अपने फोन में WhatsApp खोलें और ऊपर दाईं ओर दिए गए तीन डॉट्स पर टैप करें। इसके बाद मेन्यू में 'Linked Devices' विकल्प चुनकर आप देख सकते हैं कि आपका अकाउंट किन-किन डिवाइस से जुड़ा हुआ है।

WhatsApp Tricks: आपका WhatsApp किसी और के हाथ में तो नहीं? ये है कमाल का ट्रिक, मिनटों में ऐसे लगाएं पता!

(WhatsApp Tricks/ Image Credit: Pixabay)

Modified Date: April 14, 2026 / 01:59 pm IST
Published Date: April 14, 2026 1:59 pm IST
HIGHLIGHTS
  • hatsApp में पर्सनल डेटा होने से सुरक्षा बेहद जरूरी।
  • Linked Devices से पता चलता है अकाउंट किन डिवाइस में लॉग-इन है।
  • संदिग्ध डिवाइस को तुरंत Log Out करके एक्सेस बंद किया जा सकता है।

WhatsApp Tricks: आज के समय में WhatsApp सिर्फ चैटिंग ऐप नहीं रह गया है। इसमें हमारी फोटो, डॉक्यूमेंट और कई जरूरी पर्सनल जानकारी सेव रहती है। ऐसे में अगर आपका अकाउंट किसी दूसरे डिवाीस में लॉग-इन हो जाए, तो आपकी प्राइवेसी को बड़ा खतरा हो सकता है।

कैसे पता करें कहीं और लॉग-इन है?

अगर आपको शक है कि कोई और आपका WhatsApp इस्तेमाल कर रहा है। तो इसे आसानी से चेक किया जा सकता है। सबसे पहले ऐप खोलें और ऊपर दाईं तरफ दिए गए तीन डॉट्स पर टैप करें। इसके बाद ‘Linked Devices‘ विकल्प पर जाएं। यहां आपको उन सभी डिवाइस की लिस्ट दिखेगी। जहां आपका अकाउंट एक्टिव है।

संदिग्ध डिवाइस को तुरंत हटाएं

Linked Devices सेक्शन में हर डिवाइस की एक्टिविटी भी दिखाई देती है। इससे आप पहचान सकते हैं कि कोई अनजान डिवाइस जुड़ा हुआ है या नहीं। अगर आपको कोई संदिग्ध डिवाइस दिखे तो उस पर टैप करके ‘Log Out’ विकल्प चुनें। इससे उस डिवाइस का एक्सेस तुरंत बंद हो जाएगा और आपका अकाउंट सुरक्षित हो जाएगा।

दूसरे डिवाइस से ऐसे करें लॉगआउट

अगर आपने कभी साइबर कैफे या किसी और के कम्प्यूटर में WhatsApp Web या Desktop इस्तेमाल किया है तो काम खत्म होते ही लॉगआउट जरूर करें। इसके लिए ऊपर दिए गए मेन्यू में जाकर ‘Log Out‘ विकल्प चुनें। इससे आपकी चैट और डेटा किसी और के हाथ में नहीं जाएगा।

इन बातों का रखें ध्यान

हमेशा कोशिश करें कि पब्लिक कम्प्यूटर पर ज्यादा निजी जानकारी शेयर न करें। किसी भी अनजान लिंक, फाइल या QR कोड से बचें। OTP केवल भरोसेमंद जगह पर ही डालें। समय-समय पर Linked Devices चेक करना अच्छी बात है, इससे आप अपने अकाउंट को पूरी तरह सुरक्षित रख सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।