Share Market 20 May 2026: बाजार खुलने से पहले बढ़ी टेंशन! US से एशिया तक बिकवाली, गिफ्ट निफ्टी भी डाउन… लेकिन ये चुनिंदा स्टॉक्स बना सकते हैं मोटा पैसा!
Share Market 20 May 2026: आज बुधवार को भारतीय शेयर बाजार दबाव में खुल सकते हैं। गिफ्ट निफ्टी और वैश्विक बाजारों की कमजोरी से सेंसेक्स-निफ्टी पर असर दिख सकता है। वहीं, कई बड़ी कंपनियं के तिमाही नतीजे आने वाले हैं। जिसके आधार पर दिनभर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
(Share Market 20 May 2026/ Image Credit: AI-generated)
- गिफ्ट निफ्टी 120 अंक फिसला, बाजार पर दबाव के संकेत
- अमेरिकी और एशियाई बाजारों में कमजोरी से बढ़ी चिंता
- आज कई बड़ी कंपनियां जारी करेंगी Q4 रिजल्ट
नई दिल्ली: Share Market 20 May 2026 in India: आज बुधवार को घरेलू शेयर बाजार (Indian Stock Market) की शुरुआत कमजोर रहने की संभावना है। सुबह गिफ्ट निफ्टी 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 23,445 से स्तर पर कारोबार करता नजर आया। इससे यह संकेत मिल रहे हैं कि सेंसेक्स और निफ्टी दबाव में खुल सकते हैं। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि विदेशी संस्थागत निवेशक लगातार खरीदारी कर रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद बाजार में मजबूती के संकेत साफ नहीं है। रुपये की कमजोरी और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें (Crude Oil Price) निवेशकों की चिंता बढ़ा रही है।
ग्लोबल बाजारों से बढ़ा दबाव
अमेरिकी शेयर बाजार (US Stock Market) मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए। अमेरिका में बढ़ती महंगाई की आशंकाओं के कारण 10 साल की ट्रेजरी यील्ड एक साल से ज्यादा के उच्च स्तर पर पहुंच गई। इसके अलावा तेल की कीमतों में तेजी और अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते को लेकर अनिश्चितता ने भी बाजार के माहौल को कमजोर किया। इसका असर एशियाई बाजारों पर भी दिखाई दिया। जहां ज्यादातर प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में कारोबार करते नजर आए। ग्लोबल बाजारों (Global Markets) की कमजोरी का असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिल सकता है।
आज इन कंपनियों के आएंगे तिमाही नतीजे
आज कई बड़ी कंपनियां अपने मार्च तिमाही के नतीजे घोषित करेंगी जिन पर निवेशकों की खास नजर रहेगी। इनमें ग्रासिम इंडस्ट्रीज, अपोलो हॉस्पिटल्स, ओला इलेक्ट्रिक, बॉश, IRB इंफ्रा, जुबिलेंट फूडवर्क्स, व्हर्लपूल ऑफ इंडिया, मेडप्लस हेल्थ सर्विसेज और मेट्रो ब्रांड्स जैसी कंपनियां शामिल हैं। इन कंपनियों के नतीजों के आधार पर संबंधित शेयरों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
इन कंपनियों के नतीजों पर फोकस रहेगा
BPCL का मुनाफा मामूली गिरावट के साथ 3,191 करोड़ रुपये रहा, हालांकि कंपनी की आय बढ़ी है। वहीं Zee Entertainment को इस तिमाही में 102 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। Trident का मुनाफा और रेवेन्यू दोनों घटे हैं। दूसरी ओर Karnataka Bank, Godawari Power, Hatsun Agro और Mankind Pharma ने मजबूत नतीजे पेश किए हैं। खासतौर पर Mankind Pharma का मुनाफा 31 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है। जिससे उसके शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है।
कॉर्पोरेट अपडेट्स पर भी नजर
JSW Energy ने जापान की तोशिबा कॉर्पोरेशन के साथ समझौता कर Toshiba JSW Power Systems में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने का फैसला किया है। वहीं Aditya Birla Capital को RBI से फैक्टरिंग कारोबार शुरू करने की मंजूरी मिल गई है। इन खबरों के चलते दोनों कंपनियों के शेयर निवेशकों के नजर पर बने रह सकते हैं। इस प्रकार आज बाजार में ग्लोबल संकेतों और कंपनियों के नतीजों के आधार पर तेज हलचल देखने को मिल सकती है।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- Marco Rubio India visit : भारत आ रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो! 4 शहरों के दौरे के बीच इन बड़े मुद्दों पर होगी अहम बातचीत
- Delhi Crime News: सरेआम मर्डर से दहली राजधानी, बदमाशों ने रास्ता रोक युवक पर कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग, खौफनाक वारदात से इलाके में दहशत
- Medical Store Closed News: आज दवा लेने निकलने से पहले जरूर पढ़ें! देशभर के 12 लाख से ज्यादा मेडिकल स्टोर पर लटका ताला, जानें इमरजेंसी में कहाँ मिलेगी दवा?

Facebook


