Stock Market Today: सुबह-सुबह गिफ्ट निफ्टी ने दिया ये बड़ा इशारा! Dixon, HDFC Bank समेत इन शेयरों पर बरसेगा पैसा?

Stock Market Today: आज शेयर बाजार की शुरुआत मजबूत होने की संभावना है। लेकिन वैश्विक तनाव और अन्य जोखमों के कारण बढ़त सीमित रह सकती है। निवेशकों की नजर Dixon Technologies, Bharti Airtel, HDFC Bank समेंत कई प्रमुख शेयरों पर रहेगी। क्योंकि इन कंपनियों से जुड़ी अहम खबरें बाजार की चाल को प्रभावित कर सकते हैं।

Stock Market Today: सुबह-सुबह गिफ्ट निफ्टी ने दिया ये बड़ा इशारा! Dixon, HDFC Bank समेत इन शेयरों पर बरसेगा पैसा?

(Stock Market Today/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: June 10, 2026 / 09:38 am IST
Published Date: June 10, 2026 9:34 am IST
HIGHLIGHTS
  • गिफ्ट निफ्टी में 0.32% की बढ़त, बाजार में मजबूत शुरुआत के संकेत।
  • अमेरिका-ईरान तनाव से निवेशकों की चिंता बढ़ी, बाजार में उतार-चढ़ाव संभव।
  • भारती एयरटेल को 8,414 करोड़ रुपये के डिमांड नोटिस मामले में बड़ी राहत मिली।

नई दिल्ली: Stock Market Today in India: आज बुधवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सकारात्मक रहने की उम्मीद है। सुबह गिफ्ट निफ्टी करीब 0.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,258.50 के स्तर पर ट्रेड करता दिखाई दिया। जिससे बाजाह में अच्छे माहौल का संकेत मिल रहा है। लेकिन अमेरिका और ईरान के बीच फिर से बढ़ सैन्य तनाव ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। इसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ सकता है।

तेल कीमतों पर नजर

विशेषज्ञों का मानना है कि मिडिल ईस्ट में युद्धविराम को लेकर चल रही बातचीत से निवेशकों को कुछ राहत मिली है। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में हालिया नरमी ने भी बाजार के माहौल को बेहतर बनाने में मदद की है। हालांकि महंगाई, कमोडिटी कीमतों में उतार-चढ़ाव और मॉनसून की स्थिति जैसे कई कारक निवेशकों को सतर्क बनाए हुए हैं। इसी वजह से बाजार में बड़ी तेजी आने की संभावना फिलहाल सीमित मानी जा रही है।

कॉर्पोरेट अपडेट वाले शेयरों पर रहेगा फोकस

आज कई कंपनियों से जुड़े महत्वपूर्ण घटनाक्रम निवेशकों का ध्यान आकर्षित कर सकते हैं। वेल्सपन कॉर्प की सहयोगी कंपनी ने सऊदी अरब की एक कंपनी में अपनी 4.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी है। क्वालिटी पावर इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट्स ने एक इंसुलेटर निर्माता कंपनी का अधिग्रहण करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। वहीं हिंदुजा ग्लोबल सॉल्यूशंस ने उत्तर प्रदेश में ‘प्रोजेक्ट गंगा’ के तहत अगले कुछ वर्षों में 20 लाख से अधिक घरों तक हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड पहुंचाने की योजना शुरू की है।

बैंकिंग और टेलीकॉम सेक्टर की खबरें

एचडीएफसी बैंक को बॉम्बे हाई कोर्ट से राहत मिली है। अदालत ने बैंक और उसके शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ दायर एक अंतरिम याचिका को खारिज कर दिया है। दूसरी ओर भारती एयरटेल के लिए भी बड़ी राहत की खबर आई है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने कंपनी पर लगाए गए 8,414 करोड़ रुपये के डिमांड नोटिस को रद्द कर दिया है। इन दोनों खबरों का संबंधित शेयरों पर सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है।

डिक्सन, अफकॉन्स और अन्य कंपनियां भी चर्चा में

डिक्सन टेक्नोलॉजीज ने एक नई जॉइंट वेंचर योजना के लिए समझौता किया है जिससे कंपनी की भविष्य की विकास योजनाओं को मजबूती मिल सकती है। अफकॉन्स इंफ्रा को वधवन पोर्ट परियोजना के लिए 5,301 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है। इसके अलावा पीएनबी हाउसिंग 500 करोड़ रुपये के नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर जारी करेगी। एनएलसी इंडिया, ड्रेजिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया और अन्य कंपनियों से जुड़ी खबरें भी आज निवेशकों के लिए अहम रह सकती हैं।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।