Stock Market Today: आज का बाजार दे सकता है कमाई का बड़ा मौका! इन खबरों पर नजर डालकर बढ़ाइए अपना मुनाफा

Ads

Stock Market Today: एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी हल्की बढ़त के साथ 24,236 के करीब ट्रेड कर रहा है जो सकारात्मक संकेत देता है। वहीं, 23 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। जिससे निवेशकों की सतर्कता बढ़ गई है।

  •  
  • Publish Date - April 24, 2026 / 08:56 AM IST,
    Updated On - April 24, 2026 / 08:56 AM IST

(Stock Market Today/ Image Credit: IBC24 News)

HIGHLIGHTS
  • GIFT Nifty की बढ़त से बाजार के पॉजिटिव खुलने के संकेत
  • सेंसेक्स-निफ्टी में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज
  • कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के पार, बढ़ा दबाव

नई दिल्ली: Stock Market Today in India: आज 24 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) की शुरुआत मजबूती के साथ हो सकती है। ग्लोबल संकेत फिलहाल थोड़ा सकारात्मक नजर आ रहा है। गिफ्टी निफ्टी करीब 24,230 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। जो बाजार के लिए अच्छे संकेत देता है। इससे यह उम्मीद बन रही है कि सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान के साथ खुल सकते हैं। हालांकि वैश्विक हालात अभी पूरी तरह स्थिर नही होने के कारण निवेशकों को सतर्क रहने की भी जरूरत है।

पिछले सत्र में बाजार की कमजोरी

भारतीय शेयर बाजार में 23 अप्रैल को लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 852 अंकों से ज्यादा टूटकर 77,664 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी भी 205 अंकों की गिरावट के साथ 24,173 के स्तर पर आ गया। इस गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी रही। तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर जाने से निवेशकों का भरोसा कमजोर हुआ।

एशियाई और अमेरिकी बाजार का हाल

एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान का निक्केई बढ़त में है। जबकि हैंग सेंग और शंघाई जैसे इंडेक्स दबाव में हैं। वहीं अमेरिकी बाजारों (US Markets) में भी कमजोरी रही। डाओ जोन्स, S&P 500 और नैस्डैक सभी गिरावट के साथ बंद हुए। इसकी वजह अमेरिका-ईरान तनाव और वैश्विक अनिश्चितता रहा जिससे निवेशकों का मूड प्रभावित हुआ।

कच्चे तेल और डॉलर का हाल

कच्चे तेल की कीमतों (Crude oil Price) में लगातार तेजी देखी जा रही है। जिससे महंगाई बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है। ब्रेंट और WTI दोनों में बढ़त दर्ज की गई है। वहीं डॉलर इंडेक्स मजबूत होकर 98.82 के आसपास पहुंच गया है। एशियाई मुद्राओं में कमजोरी देखी जा रही है। जबकि कुछ करेंसी जैसे थाई बहत और सिंगापुर डॉलर में हल्की मजबूती आई है। सोने की कीमतें (Gold Price Today) फिलहाल स्थिर हैं। लेकिन साप्ताहिक आधार पर दबाव में हैं।

निवेशकों के लिए आज क्या है संकेत?

कुल मिलाकर बाजार पर ग्लोबल फैक्टर्स का असर साफ दिख रहा है। तेल की कीमतों, भू-राजनीतिक तनाव और विदेशी बाजारों की चाल निवेशकों की रणनीति तय करेंगे। ऐसे में निवेशकों को जल्दबाजी के फैसले लेने से बचना चाहिए और खबरों पर नजर बनाए रखना चाहिए। सही जानकारी और समझ के साथ ही बाजार में कदम रखना बेहतर रहेगा। जिससे कम जोखिम और मुनाफे के मौके ज्यादा बन सके।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

आज बाजार खुलने के क्या संकेत हैं?

GIFT Nifty में बढ़त के चलते बाजार के मजबूती के साथ खुलने की संभावना है।

बाजार में गिरावट की मुख्य वजह क्या रही?

अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से निवेशकों का सेंटीमेंट बिगड़ा।

क्या कच्चे तेल की कीमतें बाजार को प्रभावित करती हैं?

हाँ, तेल महंगा होने से महंगाई बढ़ती है और कंपनियों की लागत बढ़ती है, जिससे बाजार पर दबाव आता है।

ग्लोबल बाजार का भारतीय बाजार पर कितना असर होता है?

अमेरिकी और एशियाई बाजारों की चाल का सीधा असर भारतीय बाजार की दिशा पर पड़ता है।