Supreme Court Hearing on NEET : NTA ने अब तक कोई सबक नहीं सीखा”, NEET पेपर लीक मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सबसे बड़ी सुनवाई, याचिकाओं में की गई थी ये बड़ी मांग

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET के कथित पेपर लीक मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होने जा रही है। कोर्ट पहले ही NTA की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जता चुका है। याचिकाओं में परीक्षा प्रणाली में बड़े सुधार और NTA के पुनर्गठन की मांग की गई है, जबकि CBI अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Supreme Court Hearing on NEET :  NTA ने अब तक कोई सबक नहीं सीखा”, NEET पेपर लीक मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सबसे बड़ी सुनवाई, याचिकाओं में की गई थी ये बड़ी मांग

Supreme Court Hearing on NEET / Image Source : X

Modified Date: May 29, 2026 / 08:36 am IST
Published Date: May 29, 2026 8:14 am IST
HIGHLIGHTS
  • NEET पेपर लीक मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में होगी अहम सुनवाई।
  • याचिकाओं में NTA के पुनर्गठन और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग।
  • CBI अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर कई जगह सर्च ऑपरेशन चला चुकी है।

नई दिल्ली : Supreme Court Hearing on NEET देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘NEET’ के पेपर लीक मामले को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में एक बेहद अहम सुनवाई होने जा रही है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट पहले ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की कार्यप्रणाली पर अपनी नाराजगी जता चुका है। कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा था कि NTA ने अब तक कोई सबक नहीं सीखा है।

मामले में केंद्र सरकार, NTA और CBI से जवाब मांगा गया है

इस पूरे मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा केंद्र सरकार, NTA और सीबीआई से जवाब मांगा गया है। NEET Exam Reform Petition कोर्ट में दायर की गई याचिकाओं में NEET परीक्षा प्रणाली में बड़े सुधार की मांग की गई है। इसके साथ ही याचिकाओं में NTA के पुनर्गठन की भी मांग की गई है।

Supreme Court Hearing On Neet CBI की कार्रवाई में 13 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी

दूसरी तरफ, इस मामले में CBI की कार्रवाई लगातार जारी है और अब तक 13 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आपको बता दें की शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से नीट यूजी 2026 परीक्षा के कथित पेपर लीक से जुड़े मामले में एक लिखित शिकायत की गई थी। इसी शिकायत के आधार पर CBI ने 12.05.2026 को केस दर्ज किया था। केस दर्ज होते ही जांच एजेंसी ने टीमें गठित की थी। (CBI Action in NEET Paper Leak Case) इसके बाद देशभर में कई जगह पर सर्च ऑपरेशन चलाए गए। इनमें कई संदिग्धों को हिरासत में लिया और पूछताछ की।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.