Suzlon Energy Q4 Results: क्या कोई रोक पाएगा सुजलॉन की रफ्तार? 1114 करोड़ा का धमाकेदार प्रॉफिट और 45% रेवेन्यू जंप ने सबको हिला दिया, अब क्या होगा अगला कदम?

Ads

Suzlon Energy Q4 Results: सुजलॉन एनर्जी का मार्च तिमाही मुनाफा थोड़ा घटकर 1,114 करोड़ रुपये रहा। लेकिन रेवेन्यू में 45% की मजबूत बढ़त हुई। विंड टरबाइन डिलीवरी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची और ऑर्डर बुक 5.9 GW तक बढ़ गई। कंपनी के शेयरों में भी हलचल देखी गई। (NSE:SUZLON, BSE:532667)

  •  
  • Publish Date - May 25, 2026 / 04:50 PM IST,
    Updated On - May 25, 2026 / 05:07 PM IST

(Suzlon Energy Q4 Results/ Image Credit: IBC24 News)

HIGHLIGHTS
  • मुनाफा 1,114 करोड़ रुपये, 5.7% की गिरावट
  • रेवेन्यू में 45% की मजबूत बढ़त
  • EBITDA में 39% की तेज़ वृद्धि

नई दिल्ली: Suzlon Energy Q4 Results: सुजलॉन एनर्जी ने आज 25 मई को मार्च तिमाही (Q4) के नतीजे जारी किए हैं। इस दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 5.7% घटकर 1,114 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह 1,181 करोड़ रुपये था। हालांकि मुनाफे में हल्की गिरावट के बावजूद कंपनी के बिजनेस में मजबूत सुधार देखने को मिला।

रेवेन्यू और ऑपरेशनल कमाई में जोरदार उछाल

कंपनी की ऑपरेशंस से होने वाली कमाई 44.9% बढ़कर 5,468 करोड़ रुपये पहुंच गई जबकि पिछले साल यह 3,774 करोड़ रुपये थी। साथ ही EBITDA 39.1% बढ़कर 964 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि EBITDA मार्जिन थोड़ा घटकर 17.6% रहा। जो पिछले साल 18.4% था। यह दिखाता है कि लागत दबाव के बावजूद कंपनी की कमाई क्षमता मजबूत बनी हुई है।

विंड टरबाइन डिलीवरी में रिकॉर्ड प्रदर्शन

तिमाही के दौरान सुजलॉन ने विंड टरबाइन डिलीवरी में अच्छा प्रदर्शन किया। कंपनी ने जनवरी से मार्च के बीच 830 मेगावाट की डिलीवरी की, जो पिछले साल 573 मेगावाट थी। पिछली तिमाही में यह 617 मेगावाट थी। लगातार बढ़ती डिलीवरी यह दर्शाती है कि बाजार में विंड एनर्जी की मांग तेजी से बढ़ रही है और कंपनी की निष्पादन क्षमता भी मजबूत हो रही है।

वार्षिक प्रदर्शन और ऑर्डर बुक

पूरे वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा। रेवेन्यू बढ़कर 16,679 करोड़ रुपये हो गया जबकि पिछले वर्ष यह 10,851 करोड़ रुपये था। शुद्ध मुनाफा भी बढ़कर 3,163 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इसी अवधि में कंपनी ने कुल 2,456 मेगावाट की डिलीवरी की है जो पिछले साल 1,550 मेगावाट थी। कंपनी की ऑर्डर बुक भी बढ़कर लगभग 5.9 गीगावाट तक पहुंच गई है। जिसमें बड़ा हिस्सा सरकारी और औद्योगिक ग्राहकों का है।

Suzlon Energy Ltd – शेयर अपडेट (25 मई 2026)

विवरण आंकड़ा
मौजूदा शेयर प्राइस ₹ 53.50
आज का बदलाव -₹0.25 (-0.47%)
ओपन प्राइस ₹ 54.75
दिन का हाई ₹ 54.90
दिन का लो ₹ 53.10
मार्केट कैप ₹73.85K करोड़
P/E रेशियो 22.76
52 हफ्ते का हाई ₹ 74.30
52 हफ्ते का लो ₹ 38.19
डिविडेंड नहीं
तिमाही डिविडेंड राशि नहीं

शेयर का प्रदर्शन

नतीजों के बाद कंपनी के शेयरों में हल्की कमजोरी देखने को मिली। सुजलॉन का शेयर 0.47% गिरकर 53.50 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक साल में स्टॉक में लगभग 17% की गिरावट रही है। जबकि इसी अवधि में निफ्टी 50 में भी हल्की गिरावट देखी गई। कंपनी का मैनेजमेंट मानता है कि विंड एनर्जी सेक्टर में मांग मजबूत है और आने वाले समय में विकास की संभावनाएं बनी रहेंगी।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

सुजलॉन एनर्जी का Q4 मुनाफा कितना रहा?

Suzlon Energy का Q4 नेट प्रॉफिट 1,114 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल से 5.7% कम है।

कंपनी का रेवेन्यू कितना बढ़ा?

रेवेन्यू 44.9% बढ़कर 5,468 करोड़ रुपये पहुंच गया।

EBITDA में क्या बदलाव हुआ?

EBITDA 39.1% बढ़कर 964 करोड़ रुपये हो गया, हालांकि मार्जिन थोड़ा घटा।

विंड टरबाइन डिलीवरी कितनी रही?

तिमाही में कंपनी ने 830 मेगावाट की डिलीवरी की, जो पिछले साल से काफी ज्यादा है।